होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजेश उपाध्याय: पत्रकारिता में बदलाव लाने वाली सौम्य व सशक्त आवाज
राजेश उपाध्याय: पत्रकारिता में बदलाव लाने वाली सौम्य व सशक्त आवाज
राजेश उपाध्याय ने वर्ष 2016 में जागरण न्यू मीडिया को जॉइन किया था। इसके बाद से उन्होंने डिजिटल मीडिया की दिशा में कंपनी को एक नई ऊंचाई दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
जागरण समूह की डिजिटल इकाई जागरण न्यू मीडिया के एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट और एडिटर-इन-चीफ राजेश उपाध्याय का आज 60वां जन्मदिन है। मीडिया जगत में प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले राजेश उपाध्याय को आज उनके सहकर्मियों, साथियों और शुभचिंतकों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
राजेश उपाध्याय ने वर्ष 2016 में जागरण न्यू मीडिया को जॉइन किया था। इसके बाद से उन्होंने डिजिटल मीडिया की दिशा में कंपनी को एक नई ऊंचाई दी। न्यूज एंड इंफो के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर उनकी रणनीति, नेतृत्व और अनुभव ने कंपनी को तेजी से आगे बढ़ाया।
मीडिया क्षेत्र में राजेश उपाध्याय की पहचान एक अनुभवी और नवोन्मेषी पत्रकार के रूप में है। वह एचटी मीडिया और डीबी कॉर्प लिमिटेड जैसे देश के अग्रणी मीडिया समूहों में वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं।
शिक्षा की बात करें तो उन्होंने भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही, उन्होंने इंदौर के आईआईएम से एडिटोरियल डेवेलपमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया है।
राजेश उपाध्याय को 20 वर्षों से अधिक समय तक मेनस्ट्रीम मीडिया में काम करने का अनुभव है। वह गूगल न्यूज इनिशिएटिव द्वारा सर्टिफाइड फैक्ट चेकिंग और न्यूज वेरिफिकेशन एक्सपर्ट भी हैं। फेक न्यूज को लेकर उन्होंने गूगल, फेसबुक, क्राउडटैंगल और आईसीएफजे जैसी संस्थाओं द्वारा आयोजित कई वर्कशॉप्स में भाग लिया है। उन्होंने प्वाइंटर यूनिवर्सिटी से फेक न्यूज पर शॉर्ट टर्म कोर्स भी किया है।
फैक्ट चेकिंग प्लेटफॉर्म विश्वास न्यूज को विकसित करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही है, जिसे वे बतौर एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते आए हैं।
राजेश उपाध्याय न केवल एक कुशल मीडिया पेशेवर हैं, बल्कि वे पत्रकारिता को जनहित और सच्चाई की सेवा का माध्यम मानते हैं। उनके योगदान और प्रतिबद्धता को मीडिया जगत लंबे समय तक याद रखेगा।
टैग्स