होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में राजेश कौल को मिली रेवेन्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारी
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स’ में राजेश कौल को मिली रेवेन्यू की अतिरिक्त जिम्मेदारी
मकरंद पालेकर को हेड (Distribution Sales) नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वह नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स से जुड़े बिजनेस को संभालेंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने सीनियर मैनेजमेंट में अहम बदलाव किए हैं। इसके तहत कंपनी ने वरिष्ठ अधिकारी राजेश कौल को उनके मौजूदा स्पोर्ट्स और इंटरनेशनल बिजनेस पोर्टफोलियो के साथ-साथ चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है।
वहीं, मकरंद पालेकर को हेड (Distribution Sales) नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वह नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूशन और सेल्स से जुड़े बिजनेस को संभालेंगे।
बता दें कि राजेश कौल इससे पहले ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ में हेड ऑफ स्पोर्ट्स बिजनेस की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नेटवर्क के लिए कई बड़े स्पोर्ट्स राइट्स हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।
राजेश कौल वर्ष 2008 में इस कंपनी से जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ICI Paints से की थी और बाद में मोदी एंटरटेनमेंट नेटवर्क में काम किया।
इसके बाद कौल ने वर्ष 1997 में ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स’ (ESPN Star Sports) जॉइन किया, जहां उन्होंने करीब 11 वर्षों तक काम करते हुए अपनी लीडरशिप स्किल्स को निखारा।
‘ESPN Star Sports’ की सफलता में भी राजेश कौल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देशभर में डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग का नेतृत्व किया। ‘स्टार क्रिकेट’ (Star Cricket) चैनल की लॉन्चिंग का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
टैग्स