होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Asianxt Digital Technologies’ में इस बड़े पद से राजेश कालरा ने दिया इस्तीफा
‘Asianxt Digital Technologies’ में इस बड़े पद से राजेश कालरा ने दिया इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, कालरा को मीडिया टेक कंपनी के बोर्ड में बने रहने के लिए मना लिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
राजेश कालरा ने ‘Asianxt Digital Technologies’ (पूर्ववर्ती नाम ‘एशियानेट न्यूज मीडिया एंड एंटरटेनमेंट’) के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें कंपनी के बोर्ड में बने रहने के लिए मना लिया गया है, जिसमें वे वर्ष 2020 में एग्जिक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नियुक्ति के साथ शामिल हुए थे।
इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने राजेश कालरा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन खबर प्रकाशित होने तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी थी।
मीडिया के क्षेत्र में जाना-माना नाम राजेश कालरा इससे पहले ‘टाइम्स इंटरनेट’ में चीफ एडिटर के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने समूह के प्रमुख न्यूज और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें TOI, ET, मुंबई मिरर, बैंगलोर मिरर, अहमदाबाद मिरर, पुणे मिरर, नवभारत टाइम्स, महाराष्ट्र टाइम्स, इंडियाटाइम्स, Ei Samay, I am Gujarat, विजय कर्नाटक और समयम (तेलुगु, तमिल, मलयालम) शामिल हैं।
वर्ष 2000 से 2006 के बीच वह एक एंटरप्रिन्योर भी रह चुके हैं, जब उनकी कंपनी ने Yahoo India, MSN India और Mantra Online जैसी वेबसाइट्स के डायनामिक हिस्सों को मैनेज किया। इसी दौरान उन्होंने भारत की पहली 24x7 न्यूज वेबसाइट NaradOnline की भी शुरुआत की।
बता दें कि ‘Asianxt Digital Technologies’ ने हाल ही में अपने डिजिटल-फर्स्ट और टेक-ड्रिवन दृष्टिकोण को दर्शाने के लिए रीब्रैंडिंग किया है। यह कंपनी Asianetnews.com और IndigoMusic.com जैसे मल्टी-लिंगुअल डिजिटल ब्रैंड्स का संचालन करती है। इसके अलावा, यह Asianet News Network का भी स्वामित्व रखती है, जिसमें Asianet News (मलयालम), Asianet Suvarna News (कन्नड़) और कन्नड़ प्रभा दैनिक जैसे प्रमुख समाचार ब्रैंड शामिल हैं।
टैग्स