होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘SPNI’ में राजारमन सुंदरम को मिली दक्षिण भारत में रीजनल विस्तार की कमान
‘SPNI’ में राजारमन सुंदरम को मिली दक्षिण भारत में रीजनल विस्तार की कमान
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अपने हालिया संगठनात्मक बदलाव के तहत राजारमन सुंदरम को दक्षिण भारत में कंपनी के रीजनल विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) ने अपने हालिया संगठनात्मक बदलाव के तहत राजारमन सुंदरम को दक्षिण भारत में कंपनी के रीजनल विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी है।
राजारमन सुंदरम पिछले साल ‘SPNI’ से जुड़े थे। वह नेटवर्क में हेड ऑफ कंटेंट स्ट्रैटेजी की भूमिका निभा रहे थे, जहां उन्होंने प्रोग्रामिंग स्ट्रैटेजी और लॉन्ग-टर्म कंटेंट रोडमैप तैयार करने में अहम योगदान दिया।
राजारमन सुंदरम को कंटेंट, स्ट्रैटेजी और रीजनल बिजनेस लीडरशिप का व्यापक अनुभव है। ‘SPNI’ से पहले वह ‘डिज्नी स्टार’ में हेड–ऑफिस ऑफ द कंट्री मैनेजर, इंडिया के रूप में काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने नेटवर्क-लेवल स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस की कमान संभाली।
इससे पहले वह वायकॉम18 में कलर्स तमिल के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और बिजनेस हेड रहे। यहां उन्होंने चैनल के बिजनेस परफॉर्मेंस, कंटेंट पोजिशनिंग और प्रतिस्पर्धी रीजनल मार्केट में ग्रोथ की जिम्मेदारी संभाली।
इसके अलावा वर्ष 2019 से 2021 के बीच राजारमन सुंदरम एशियानेट से जुड़े रहे और वहां उन्होंने साउथ के प्रमुख जनरल एंटरटेनमेंट चैनल के बिजनेस हेड के तौर पर काम किया।
टैग्स