होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पत्रकार को मौत के घाट उतारा
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पत्रकार को मौत के घाट उतारा
मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
पंकज शर्मा 6 years ago
एडुआर्डो डायजोन नामक यह पत्रकार फिलीपींस के ‘ब्रिगाडा न्यूज एफएम रेडियो’ (Brigada News FM radio) में बतौर एंकर काम कर रहे थे। किदापावन सिटी में डायजोन के साथ रात करीब साढ़े दस बजे यह वारदात उस समय हुई, जब वो अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं। हमले में गंभीर रूप से घायल डायजोन ने थोड़ी देर में ही दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि इस हमले से कुछ दिन पूर्व डायजोन ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसे लड़ाई की चुनौती दी गई है। इसके अलावा ब्रिगाडा न्यूज एफएम को किसी ने धमकी भरा संदेश दिया था। इसमें कहा गया था, ‘ब्रिगाडा से बाहर देखो, क्योंकि तुम मारे जाओगे, थोड़े समय में हो कोई तुम्हें गोली मार देगा।’
बता दें कि फिलीपींस में राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के सत्ता में आने के बाद डायजोन 13वें पत्रकार हैं, जिनकी हत्या हुई है। 1986 से अब तक फिलीपींस में 186 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में मीडिया की स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां पत्रकारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स पत्रकार की हत्या ब्रिगाडा न्यूज एफएम रेडियो रेडियो जर्नलिस्ट फिलीपींस एडुआर्डो डायजोन