होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे ‘क्योंकि डिजिटल मीडिया’ के को-फाउंडर समीर बांगड़ा
नहीं रहे ‘क्योंकि डिजिटल मीडिया’ के को-फाउंडर समीर बांगड़ा
‘क्योंकि डिजिटल मीडिया’ (Qyuki Digital Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर समीर बांगड़ा की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘क्योंकि डिजिटल मीडिया’ (Qyuki Digital Media) के मैनेजिंग डायरेक्टर और को-फाउंडर समीर बांगड़ा की रविवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
समीर बांगड़ा के निधन की खबर साझा करते हुए, उनकी कंपनी के सीओओ सागर गोखले ने एक बयान में कहा कि बेहद ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे लीडर, मेंटर और विश्वसनीय दोस्त समीर बांगड़ा का आज सुबह (रविवार) को एक दुर्घटना में निधन हो गया। हम सभी दुख की स्थिति में हैं और इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। लेकिन यह हमारा कर्तव्य है कि हम अब इस क्षति को आत्मसात करें ताकि हम एक-दूसरे का दुख दूर कर सकें, खासतौर पर उसके परिवार का।’
बांगड़ा ने वेंचर कैपिटल में अपना करियर IL & FS वेंचर कॉरपोरेशन के साथ शुरू किया। इसके बाद उन्होंने एक इंवेस्ट बैंकर के तौर पर Ernst & Young के साथ टेक स्पेस में अपना ध्यान केंद्रित किया, जहां उन्होंने आईटी सेवाओं में बीपीओ और वायरलेस क्षेत्र में M&A टीम में वाइस प्रेजिडेंट के रूप में अपना योगदान दिया।
2005 में, बांगड़ा ने सीड फंडिंग में शामिल कंपनी Indiagames से जुड़ गए। वह Indiagames के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) थे। यहां, उन्होंने छह साल तक काम किया और कंपनी की स्ट्रैटजी, ऑपरेशन और बिजनेस का नेतृत्व किया और 2012 में ग्रॉस सेल्स लगभग $ 3m से बढ़ाकर $ 60m की तक पहुंचा दिया।
अक्टूबर 2012 में संस्थापक और अन्य प्रमुख प्रबंधन के साथ उन्होंने ‘द वॉल्ट डिज़्नी’ कंपनी में Indiagames की सेल्स का नेतृत्व किया। बाद में उन्होंने डिजिटल इंडियाज, डिज़्नी इंटरएक्टिव और यूटीवी इंटरएक्टिव के बिजनेस को बढ़ाने के साथ-साथ भारत में डिज़्नी समूह के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में डिजिटल का नेतृत्व किया। इस पद पर उन्होंने 9 महीने तक भूमिका निभाई। दिसंबर 2012 में, बांगड़ा ने डिज्नी से निकलने का फैसला किया और फिर जून 2012 में H2.co में वे भारत के को-चेयर के रूप में शामिल हुए।
2013 में, बांगड़ा ने शेखर कपूर और एआर रहमान से मुलाकात की और ‘क्योंकि डिजिटल मीडिया’ (Qyuki Digital Media) के को-फाउंडर बनें।
उनके निधन की खबर से उनके करीबी बॉलीवुड दोस्त सदमे में हैं।
कलर्स के सीईओ राज नायक ने समीर बांगड़ा के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- मैं ये खबर सुनकर सदमे में हूं कि मेरा दोस्त समीर बांगड़ा अब दुनिया में नहीं है। विश्वास ही नहीं कर पा रहा हूं। उनके परिवार के साथ मेरी पूरी सहानुभूति। उम्मीद करता हूं कि इस दुख की घड़ी से उनका परिवार मजबूती से उबर पाए। समीर तुम बहुत याद आओगे और हमेशा दिल में रहोगे।
Shocked and numb to hear about my friend @samirbangara I can’t believe he is no more. Gone too soon.
— Raj Nayak (@rajcheerfull) June 14, 2020
My condolences to his family. Hope they find the strength to overcome this huge loss. You will be missed Samir, but you will always remain in our hearts. #RIP pic.twitter.com/sALNITYDWy
विशाल ददलानी ने समीर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- ' अभी पता चला कि समीर बांगड़ा नहीं रहे। दर्दनाक, दिल दहला देने वाली खबर। हम लंबे समय से दोस्त थे। इतना अच्छे व्यक्ति, इतने सीधे-साधे इंसान। करियर बनाने में कई लोगों की मदद की। उनकी लेगेसी हमेशा रहेगी। परिवार को बहुत प्यार और ताकत। 2020, बहुत हो गया!
Just heard that @samirbangara is no more. Horrible, heartbreaking news. Man's been a friend for a long time. Such a good guy, so straight-up. Helped so many people build careers out of nothing! His legacy will remain.
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) June 14, 2020
Much love & strength to the family. ??
2020, enough please!
विशाल के साथ साथ, अरमान मालिक, अदिति सिंह शर्मा, हर्षदीप कौर और फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने भी शोक व्यक्त किया।
सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने भी ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की है। अभी समीर बांगड़ा के निधन की खबर सुनी, मैं सचमुच विश्वास नहीं हो रहा। वह इतने अच्छे आदमी, फिट, युवा, अच्छे से बात करने वाले, मददगार इंसान थे। उन्होंने कई लोगों के करियर बनाए, मैं हैरान हूं। उनके परिवार और सभी के लिए मेरी ओर से संवेदनाएं और शक्ति।
Just heard the terrible news of @samirbangara passing away, I literally cannot believe it. He was such a nice guy, fit, young, well spoken, helpful & has built so many successful careers,I am shocked. My deepest condolences & strength to his family & everyone at @MyQyuki ?#rip pic.twitter.com/w8p7l1mALD
— Aditi Singh Sharma (@ADTSinghSharma) June 14, 2020
फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने समीर के निधन पर दुख व्यक्त किया। गुनीत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने आज अपनी सुपरपावर समीर बांगडा को खो दिया। आप एक मेंटर/दोस्त/ व्यवसाय मार्गदर्शक और सबसे बड़े चीयरलीडर रहे.... आप मुझ पर विश्वास करते थे, जितना कोई और नहीं करता। आज दोपहर में मिलने का क्या हुआ। मैं विश्वास नहीं कर सकता। कृप्या वापस आ जाओ।'
I lost my super power today @samirbangara you have been a mentor / friend / business guide and the biggest cheer leader.... you belived in me like no one else in this world.
— Guneet Monga (@guneetm) June 14, 2020
what happens to our afternoon catch up call today.
Can’t believe this. Please come back :(
सिंगर हर्षदीप कौर ने भी ट्वीट कर लिखा है- 'वाकई चौंकाने वाली खबर। यह दिल दहलाने वाली खबर है।'
Such shocking news. This is terrible.
— Harshdeep Kaur (@HarshdeepKaur) June 14, 2020
अरमान मालिक ने लिखा, ‘बहुत बुरा हुआ के समीर बांगड़ा नहीं रहे। वो एक बहुत ही अच्छे इंसान थे, जिसमे बहुत ड्राइव और पैशन था। शॉकिंग और हार्ट ब्रेकिंग। उनकी इमीडियेट फैमिली को और क्युकी फैमिली के लिए प्रार्थना और हिम्मत।’
Really very sad to wake up to the news that @samirbangara is no more. He was a great guy with a drive and passion like no other. Shocking and heartbreaking. Sincere condolences, strength and prayers to his immediate family & the @MyQyuki family...
— ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) June 14, 2020
टैग्स क्योंकि डिजिटल मीडिया समीर बांगड़ा