होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटल मीडिया कंपनी ‘Qyuki’ ने घटाई एंप्लॉयीज की संख्या, कई ऑफिस भी किए बंद

डिजिटल मीडिया कंपनी ‘Qyuki’ ने घटाई एंप्लॉयीज की संख्या, कई ऑफिस भी किए बंद

सूत्रों का कहना है कि फिल्मनिर्माता शेखर कपूर, संगीतकार एआर रहमान और समीर बांगड़ा (अब दिवंगत) द्वारा शुरू की गई इस कंपनी द्वारा फंड जुटाने में असमर्थ रहने के कारण ऐसा हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डिजिटल मीडिया कंपनी ‘क्यूकी’ (Qyuki) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक कंपनी के कार्यबल (Workforce) में 30 प्रतिशत तक कटौती हुई है। इसके अलावा भारत में स्थित कुछ ऑफिस भी बंद कर दिए गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि फिल्मनिर्माता शेखर कपूर, संगीतकार एआर रहमान और समीर बांगड़ा (अब दिवंगत) द्वारा शुरू की गई इस कंपनी द्वारा फंड जुटाने में असमर्थ रहने के कारण ऐसा हुआ है।  

इंडस्ट्री से जुड़े अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2012 में देश के सबसे प्रभावशाली लीडर्स की खोज और निवेश करने के उद्देश्य से यह कंपनी शुरू हुई थी, ताकि उन्हें अपने दर्शकों को बढ़ाने और कंटेंट तैयार करने में मदद मिल सके, लेकिन वर्ष 2020 में एक सड़क दुर्घटना में बांगड़ा के निधन के बाद से यह कंपनी रेवेन्यू में कमी का सामना कर रही है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 (FY 2020-21) के वित्तीय विवरण के अनुसार, ‘क्यूकी’ को कुल पांच करोड़ रुपये से अधिक के रेवेन्यू का घाटा हुआ है। इसका कुल रेवेन्यू वर्ष 2020 में 76.23 करोड़ रुपये से घटकर वर्ष 2021 में 70.52 करोड़ रुपये हो गया है।

इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि पिछले एक साल में कंपनी ने देश भर में अपने परिचालन में कटौती शुरू कर दी और तमाम एंप्लॉयीज को बेहतर विकल्प तलाशने के लिए कहते हुए गुरुग्राम और बेंगलुरु में अपने कार्यालय बंद कर दिए हैं। 

इस बारे में ‘क्यूकी’ के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिमन्यु राधाकृष्णन का कहना है, ‘वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा था और हमारी जैसी वीसी-समर्थित (VC-backed) कंपनियों के लिए आकर्षक शर्तों पर नई पूंजी जुटाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में हमने अपना फोकस विकास से लाभप्रदता की ओर शिफ्ट करने का निर्णय लिया और इसलिए क्रिएटर कॉमर्स, एड-टेक और वेब 3 जैसी परियोजनाओं में आगे के निवेश को रोक दिया। इसके परिणामस्वरूप वास्तव में कुछ टीमों के आकार में कमी आई है। हालांकि, हम अपने मुख्य व्यवसाय में नियुक्तियां जारी रखते हैं जो महामारी के दो वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है।’

सूत्रों का यह भी कहना है कि कंपनी ने कुछ पदों को खत्म कर दिया है, लेकिन किसी को नौकरी से नहीं निकाला। हालांकि, जून 2022 से कंपनी में एंप्लॉयीज की संख्या 30 प्रतिशत कम है। वहीं, कुछ सूत्रों का यह भी कहना है कि कंपनी के कुछ एंप्लॉयीज अभी भी घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर रहे हैं और कंपनी ने अपने मुंबई कार्यालय को बांद्रा से अंधेरी में 10,000 वर्ग फुट के कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया है।  

वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी के वित्तीय विवरण के अनुसार, उनका विज्ञापन और प्रचार खर्च 2020 में 4.80 करोड़ रुपये से घटकर 2021 में 2.46 करोड़ रुपये रह गया है। सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञापन प्रचार सहित कई सेवाओं से उनकी कुल आय वर्ष 2020 में 72.73 करोड़ रुपये से घटकर वर्ष 2021 में 66.55 करोड़ रुपये रह गई।

कंपनी के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में क्यूकी की फंडिंग खत्म हो गई। इसके पीछे COVID-19 लॉकडाउन, टिक-टॉक पर प्रतिबंध, चीनी निवेशकों का पीछे हटना और इसके सह-संस्थापक समीर बांगड़ा का निधन जैसे तमाम कारण रहे।  

हालांकि, एक सूत्र का कहना है कि कंपनी ने वर्ष 2022 में 100 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और वर्ष 2023 में 20 मिलियन अमेरिकी डालर का आंकड़ा पार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, कंपनी का मूल्य वर्ष 2020 में 50 मिलियन अमेरिकी डालर था, हालांकि, वर्तमान के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

सागर गोखले ‘क्यूकी डिजिटल मीडिया’ के को-फाउंडर और वर्तमान में चीफ इनोवेशन ऑफिसर हैं। वर्ष 2020 में एक सड़क हादसे में बांगड़ा के निधन के बाद पूर्व पत्रकार अभिमन्यु राधाकृष्णन ने प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला।

‘क्यूकी डिजिटल मीडिया’ ने स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टर्स जैसे अपने सबसे बड़े कस्टमर्स में से एक न्यूज एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म ‘डेलीहंट’ (Dailyhund) के साथ कथित तौर पर बातचीत की, जो कारगर नहीं रही।

रिपोर्ट्स के अनुसार, महामारी के बाद चीनी निवेशक के पीछे हटने के बाद क्यूकी ने Good Glamm Group, Meesho और Flipkart के साथ भी बातचीत की है। कंपनी के करीबी सूत्रों ने कहा कि इस समय कई निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है। अभी निराशाजनक जैसी स्थिति नहीं है।


टैग्स शेखर कपूर डिजिटल मीडिया कंपनी स्टार्टअप क्यूकी एआर रहमान डाउनसाइज
सम्बंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago