होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुनीत गोयनका ने ZEEL के MD पद पर पुनर्नियुक्ति की सिफारिश ठुकराई

पुनीत गोयनका ने ZEEL के MD पद पर पुनर्नियुक्ति की सिफारिश ठुकराई

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी कि SEBI को पुनीत गोयनका का इस्तीफा पत्र सौंपा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी कि SEBI को पुनीत गोयनका का इस्तीफा पत्र सौंपा है। इस पत्र में गोयनका ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) के पद से इस्तीफा देने और इस पद पर पुनः नियुक्ति के लिए अपनी सहमति वापस लेने की बात कही है।

ZEEL बोर्ड ने 18 अक्टूबर, 2024 को गोयनका के पुनर्नियुक्ति की सिफारिश की थी, जो 1 जनवरी, 2025 से पांच साल के कार्यकाल के लिए थी। हालांकि, SEBI के साथ साझा किए गए एक पत्र में, ZEEL ने कहा कि गोयनका ने पुनर्नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया है।

18 नवंबर 2024 को लिखे पत्र में गोयनका ने कहा, "मैं अपनी ऑपरेशनल जिम्मेदारियों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए तत्काल प्रभाव से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देता हूं। तदनुसार, मैं कंपनी की आगामी वार्षिक आम सभा में 28 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की मुख्य प्रबंधकीय कर्मचारी के रूप में रीअपॉइंटमेंट होने के लिए अपनी सहमति वापस लेता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "इसके अलावा, मैं कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में अपनी भूमिका जारी रखने के इच्छुक हूं, बशर्ते कि बोर्ड इसे स्वीकृत करे।

उन्होंने लिखा, “मैं कंपनी के बोर्ड के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।"  

गोयनका ने बताया कि वह कंपनी के प्रदर्शन और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए अपना प्रयास पूरी तरह से करते रहेंगे। उन्होंने 15 नवंबर 2024 को हुई बोर्ड और नामांकन व वेतन समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार काम करने की योजना बनाई है।

गोयनका ने अपनी नई रणनीति के तहत महत्वपूर्ण परिचालन बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की बात कही, ताकि उपभोक्ताओं और विज्ञापनदाताओं की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

गोयनका के इस कदम को उनके नेतृत्व में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 


टैग्स पुनीत गोयनका इस्तीफा जी एंटरटेनमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर प्रबंध निदेशक
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago