होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जी एंटरटेनमेंट के बेहतर भविष्य के लिए पुनीत गोयनका ने लिया ये बड़ा फैसला

जी एंटरटेनमेंट के बेहतर भविष्य के लिए पुनीत गोयनका ने लिया ये बड़ा फैसला

पुनीत गोयनका कंपनी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए उसके प्रदर्शन और मुनाफे के स्तर को बेहतर बनाने में अपना पूरा समय समर्पित करना चाहते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर (Managing Director) पुनीत गोयनका ने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी में अब उन्हें चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर नियुक्त किया गया है। दरअसल, यह निर्णय बोर्ड और नामांकन व वेतन समिति की 15 नवंबर 2024 की बैठक में लिया गया। कंपनी ने 18 नवंबर 2024 को कारोबार समाप्त होने के बाद उनके इस्तीफे को मंजूरी दी और उसी दिन सीईओ के तौर पर उनकी नियुक्ति की।

बता दें कि पुनीत गोयनका ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को अपनी भूमिका छोड़ने और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में परिचालन संबंधी जिम्मेदारियों पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने की पेशकश की थी।  

कंपनी के अनुसार, पुनीत गोयनका कंपनी के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए उसके प्रदर्शन और मुनाफे के स्तर को बेहतर बनाने में अपना पूरा समय समर्पित करना चाहते हैं, लिहाजा उन्होंने कंपनी की भविष्य की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने की इच्छा व्यक्त की है।  

इस नई रणनीति के तहत, वह प्रमुख परिचालन बाजारों में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेंगे, ताकि उपभोक्ताओं और विज्ञापनदाताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझा जा सके।  

इस संदर्भ में पुनीत गोयनका ने कहा, "कंपनी एक मजबूत आधार पर खड़ी है और भविष्य के लिए एक मजबूत नींव तैयार करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हमें मुख्य व्यवसायों पर केंद्रित समय और ऊर्जा की आवश्यकता है, जो परिचालन क्षमता के माध्यम से ही संभव है। कंपनी और उसके सभी हितधारकों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए, मैंने बोर्ड से CEO के रूप में परिचालन पर ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया है। मैं बोर्ड का आभारी हूं, जिसने मेरे प्रयासों को सराहा और इस दिशा में मेरा समर्थन किया।"  

गोयनका के इस कदम का समर्थन करते हुए जी के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा, "चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के रूप में कंपनी के परिचालन पहलुओं को बेहतर बनाने के लिए पुनीत गोयनका का दृष्टिकोण सराहनीय है। उनकी विशेषज्ञता और व्यावसायिक समझ बेजोड़ है और हमें विश्वास है कि वह कंपनी और उसके सभी हितधारकों को उनकी नई भूमिका में अपार मूल्य प्रदान करेंगे। बोर्ड की ओर से, मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"   

वहीं, नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों के आधार पर, मुकुंद गलगली को डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (Deputy CEO) के रूप में प्रमोट किया गया है। गलगली इस नई भूमिका के साथ-साथ चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में भी काम करेंगे और CEO पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।  

बोर्ड ने प्रबंधन को एक डिप्टी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिस (Deputy CFO) की नियुक्ति करने की भी सलाह दी थी, ताकि प्रबंधन टीम को और मजबूत किया जा सके।  

इसके अलावा, बोर्ड कंपनी की मानव संसाधन (HR) नीतियों, प्रक्रियाओं और वेतन संरचनाओं की समीक्षा जारी रखे हुए है, जिन्हें विलय प्रक्रिया के दौरान बदला गया था।  


टैग्स पुनीत गोयनका इस्तीफा सीईओ जी एंटरटेनमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर प्रबंध निदेशक
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago