होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आम बैठक में ZEEL के MD पुनीत गोयनका को कुछ शेयरधारकों का मिला समर्थन

आम बैठक में ZEEL के MD पुनीत गोयनका को कुछ शेयरधारकों का मिला समर्थन

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (ZEEL) के बोर्डरूम में इस समय कोहराम मचा हुआ है। कंपनी के दो बड़े शेयर होल्डर्स कंपनी के वर्तमान बोर्ड में बदलाव चाहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (ZEEL) के बोर्डरूम में इस समय कोहराम मचा हुआ है। कंपनी के दो बड़े शेयर होल्डर्स कंपनी के वर्तमान बोर्ड में बदलाव चाहते हैं। इन शेयर होल्डर्स ने मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर पुनीत गोयनका को बोर्ड से हटाने की मांग की है। इन दोनों कंपनियों की ZEEL की चुकता शेयर पूंजी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये दो कंपनियां हैं- ‘इनवेस्को डेवलपिंग मार्केट्स फंड’ (पूर्व में इनवेस्को ओपन हीमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड) और ‘ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी’। इन दोनों ही कंपनियों ने ZEEL के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका को, जिनके परिवार की कंपनी में 3.99% हिस्सेदारी है, डायरेक्टर पद से हटाने के लिये शेयरधारकों की इमरजेंसी बैठक बुलायी थी। इस बैठक में उनके अलावा, मनीष चोखानी और अशोक कुरियन को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद से हटाने की भी मांग की गयी थी। हालांकि, चोखानी और कुरियन दोनों पहले ही बोर्ड से इस्तीफा दे चुके हैं।

मीडिया समूह ZEEL की मैनेटमेंट टीम को मंगलवार को हुई वार्षिक आम बैठक (AGM) में कुछ शेयरधारकों के एक वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है।  

इस आम बैठक के दौरान एक शेयरधारक ने टिप्पणी की कि इनवेस्को और ओएफआई ग्लोबल को इस बैठक में आना चाहिए और अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वे गोयनका को क्यों हटाना चाहते हैं।

शेयरधारक ने कहा, ‘इनवेस्को को कुछ समस्याएं हो रही हैं। यदि उन्हें कोई दिक्कत है, तो उन्हें हमें विश्वास में लेना चाहिए। साथ ही उन्हें इस बैठक में आकर बताना चाहिए कि कंपनी में क्या गलत है। मुझे आशा है कि इनवेस्को मेरी बात को सुन रहा है। उन्हें सिर्फ शेयरहोल्डिंग के जरिए ताकत नहीं दिखानी चाहिए। उन्हें भी शेयरधारकों के पास वापस आना चाहिए और समझाना चाहिए कि हम उन्हें वोट क्यों देना चाहें। हम खुल के विचार रखेंगे और हम मेरिट्स के आधार पर निर्णय लेंगे।’

वर्चुअल मीटिंग के दौरान एक अन्य शेयरधारक ने कहा कि 2.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड अच्छा है। हम सही दिशा में जा रहे हैं। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को पुरस्कृत किया है। मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि आप भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।

एक अल्पसंख्यक शेयरधारक ने कहा, ‘हम आपके साथ हैं, और आपको हमारा पक्का समर्थन है।’

कुछ शेयरधारकों ने अल्पांश शेयरधारकों को विश्वास में लेने से इनकार करने के लिए इनवेस्को की आलोचना की। एक अन्य शेयरधारक ने कहा, ‘हम इनवेस्को के साथ कभी नहीं खड़े होंगे। इनवेस्को को हमें विश्वास में लेना होगा और फिर हम इसके बारे में (ईजीएम प्रस्तावों) पर विचार करेंगे।’

शेयरधारक तमाल मजूमदार ने मैनेजमेंट से अशोक कुरियन और मनीष चोखानी के इस्तीफे के पीछे ‘वास्तविक कारण’ के बारे में पूछा। चोखानी और कुरियन ने इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर  इस्तीफा देने की पीछे की वजह कोविड के बाद बदले हालातों को बताया था।

वहीं, एक शेयरधारक ने कंपनी से संबंधित पार्टियों से ड्यूज की रिकवरी की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटाने के लिए पिछले 24 घंटों में जो कुछ हुआ उसे देखते हुए, मुझे लगता है कि यह सही कदम है। तथ्य यह भी है कि शेयर बाजार ने इस तरह के कदम का स्वागत किया है और यह कॉर्पोरेट गवर्नेंस की स्थिति का ही असर है।’

वहीं, चल रहे बोर्डरूम झगड़े के बीच, इक्का-दुक्का निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के 50,00,000 (5 मिलियन) शेयर 220.44 रुपये पर खरीदे हैं। झुनझुनवाला ने रेयर एंटरप्राइजेज के जरिए 110.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बोफा सिक्योरिटीज और राकेश झुनझुनवाला के स्वामित्व वाली रेयर एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर खरीदे। बोफा ने 236 रुपए प्रति शेयर के हिसाब 48.6 करोड़ शेयर (0.51 प्रतिशत हिस्सेदारी) 114.9 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि रेयर ने 50 लाख शेयर (0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी) 220 रुपए की कीमत के हिसाब से 110.2 करोड़ रुपए में खरीदी। ये दोनों सौदे एनएसई पर हुए, जहां जी के 5,200 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की अदला-बदली हुई। इस शेयर ने दिन के कारोबार में 270.9 रुपए की ऊंचाई को छुआ। जून 2021 की तिमाही के अंत में जी में बोफा की हिस्सेदारी 1.03 प्रतिशत थी। 

बता दें कि NSE पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को 40.06% बढ़कर 261.7 रुपए पर बंद हुआ।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ओएफआई ग्लोबल चाइना फंड एलएलसी इनवेस्को ओपन हीमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

15 hours ago