होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Publicis Groupe की यूनिट Starcom India में अक्षत रायजादा की एंट्री
Publicis Groupe की यूनिट Starcom India में अक्षत रायजादा की एंट्री
मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले सीनियर प्रोफेशनल अक्षत रायजादा ने Starcom India में डिजिटल बाइंग के एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
मीडिया व ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले सीनियर प्रोफेशनल अक्षत रायजादा ने Starcom India में डिजिटल बाइंग के एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। Starcom India, वैश्विक स्तर पर स्थापित Publicis Groupe का हिस्सा है। इस नई भूमिका में रायजादा एजेंसी के लिए डिजिटल मीडिया बाइंग को गति देने के साथ-साथ मीडिया रणनीति के निर्माण में भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अपने इस कार्यभार की जानकारी LinkedIn पोस्ट के माध्यम से दी।
इससे पहले रायजादा लगभग एक वर्ष तक JioStar में एजेंसी सेल्स के सीनियर डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। वे एक अनुभवी बिजनेस और रेवेन्यू प्रोफेशनल हैं, जिन्हें डिजिटल विज्ञापन, एजेंसी रिलेशनशिप, कनेक्टेड टीवी, SaaS प्लेटफॉर्म्स और कैंपेन मैनेजमेंट सहित कई क्षेत्रों में गहन विशेषज्ञता हासिल है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने Viacom18, GroupM, Media.net, Vertoz सहित कई प्रमुख कंपनियों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। Starcom India में उनकी यह नियुक्ति एजेंसी के डिजिटल विजन को और अधिक मजबूती देने के रूप में देखी जा रही है।
टैग्स