होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेसबुक इंडिया की इस महिला अधिकारी ने बताया जान का खतरा, पुलिस तक पहुंचा मामला

फेसबुक इंडिया की इस महिला अधिकारी ने बताया जान का खतरा, पुलिस तक पहुंचा मामला

उन्होंने ऐसे कुछ ट्विटर और फेसबुक हैंडल्स का जिक्र भी अपनी शिकायत में किया है, जहां से उन्हें धमकियां मिली हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्‍टर अंखी दास को धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। अंखी दास ने इस मामले में दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के सीआर पार्क थाने में सोमवार की सुबह दी गई अपनी शिकायत में अंखी दास का कहना है कि फेसबुक और ट्विटर पर कुछ लोग उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ ही उन पर भद्दे और अश्लील कमेंट भी किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे कुछ ट्विटर और फेसबुक हैंडल्स का जिक्र भी अपनी शिकायत में किया है, जहां से उन्हें धमकियां मिली हैं।

बताया जाता है कि साइबर क्राइम से जुड़ा होने के कारण इस मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले का जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी धमकियां उन पर हेट स्पीच को लेकर बनाई गईं फेसबुक की गाइडलाइंस का पालन नहीं करवाने के आरोप के बाद मिली हैं।

गौरतलब है कि अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में फेसबुक हेट-स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के बाद भारत में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। अमेरिकी अखबार की इस रिपोर्ट में अंखी दास का जिक्र करते हुए कहा गया है कि फेसबुक भारत में बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच के मामलों में नियम में ढील बरतता है।

इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि फेसबुक और वॉट्सऐप इनके कब्जे में हैं, जिसके जरिये ये नफरत और फेक न्यूज फैलाते हैं।

हालांकि फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि फेसबुक अपने नियमों के मुताबिक हेट स्पीच जैसे मैटीरियल वाले पोस्ट को बिना किसी राजनीतिक दबाव या भेदभाव के तुरंत हटाता है। पूरी दुनिया में फेसबुक की यही पॉलिसी है। फेसबुक प्रवक्ता के बयान के बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स धमकी दिल्ली पुलिस एफआईआर फेसबुक इंडिया अंखी दास
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

20 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago