होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती ने IIT कानपुर के साथ मिलकर इस दिशा में बढ़ाए कदम
प्रसार भारती ने IIT कानपुर के साथ मिलकर इस दिशा में बढ़ाए कदम
प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती का कहना है कि इस गठबंधन का उद्देश्य कंटेंट के एक्सेस को और ज्यादा सुलभ बनाना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) ने 'डायरेक्ट टू मोबाइल' (Direct to Mobile) ब्रॉडकास्ट की व्यवहार्यता (feasibility) को जांचने के लिए ‘आईआईटी’ (IIT) कानपुर के साथ हाथ मिलाया है। ‘सीआईआई बिग पिक्चर समिट‘ (CII Big Picture Summit) के 10वें एडिशन में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने बताया कि इस गठबंधन का उद्देश्य कंटेंट के एक्सेस को और ज्यादा सुलभ बनाना है।
वेम्पती के अनुसार, ‘आईआईटी कानपुर के सहयोग से हम यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या हम डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग कर सकते हैं? यदि ऐसा होता है तो भविष्य में हम देखेंगे कि स्मार्टफोन सीधे ब्रॉडकास्ट कंटेंट को हासिल कर रहे हैं।’
इसके साथ ही वेम्पती का यह भी कहना था, ‘कंटेंट को और अधिक सुलभ बनाने के लिए आईआईटी के सहयोग से हम यह देखने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या हम ऐसे एल्गोरिदम विकसित कर सकते हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से विभिन्न भाषाओं में कई प्लेटफॉर्म्स के लिए एक ही कंटेंट के निर्माण में सक्षम हो सकें। यदि हमारा प्रयास सफल होता है तो ज्यादा व्युअरशिप वाले कंटेंट जैसे आईपीएल आदि को ब्रॉडकास्ट फ्रीक्वेंसी पर सीधे लोगों को उनके स्मार्टफोन्स अथवा स्मार्ट टीवी पर दिया जा सकता है।’
इस मौके पर वेम्पती ने बताया कि अर्काइवल फुटेज को आधुनिक फाइल फॉर्मेट में बदलकर प्रसार भारती कंटेंट, क्रिएटिविटी और इनोवेशन के मामले में नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिएटिविटी और इनोवेशन के मामले में प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स के साथ सहयोग के रास्ते खुले हुए हैं। इन तकनीकी समस्याओं को पहचानने और उन्हें सामूहिक रूप से हल करने के लिए मैं पब्लिक ब्रॉडकास्टर्स के साथ और अधिक सहयोग चाहता हूं, ताकि हम भारत में इस बौद्धिक पूंजी का निर्माण कर सकें। यह महत्वपूर्ण है कि हम न केवल भारत में दुनिया भर के लिए कंटेंट बनाते हैं, बल्कि हम दुनिया के लिए टेक्नोलॉजी भी तैयार करते हैं जो इस कंटेंट इनोवेशन को और ताकत देगी।
टैग्स प्रसार भारती शशि शेखर वेम्पती आईआईटी कानपुर