होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SEBI के नोटिस के खिलाफ NDTV के प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय ने उठाया ये कदम

SEBI के नोटिस के खिलाफ NDTV के प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय ने उठाया ये कदम

आंतरिक व्यापार नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2018 में सेबी ने ‘एनडीटीवी’ के प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आंतरिक व्यापार नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2018 में सेबी (SEBI) ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के प्रमोटर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसे लेकर रॉय दंपत्ति की ओर से बीते गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। अपनी याचिका में रॉय दंपत्ति की ओर से ये मांग की गई कि नोटिस को रद्द किया जाए और सेबी को रॉय दंपत्ति को नोटिस से संबंधित सभी दस्तावेजों का निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए, जिनके आधार पर सेबी ने नोटिस जारी किया है।

वहीं, जस्टिस एससी धर्माधिकारी और आरआई चागला की खंडपीठ ने प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय की याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि रॉय दंपत्ति को नोटिस का सामना करना चाहिए और सेबी के समक्ष सुनवाई में उपस्थित रहना चाहिए। यदि उनके खिलाफ कोई सामग्री नहीं है तो नोटिस विफल हो जाएंगे। अदालत ने आगे कहा कि वह छह जनवरी को आदेश सुनाएगी।

बता दें कि रॉय दंपत्ति ने आंतरिक व्यापार नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में ट्राई द्वारा 10 साल बाद जारी किए गए नोटिस की वैधता को चुनौती दी है।

रॉय दंपत्ति की ओर से तर्क दिया गया कि कंपनी को अभी तक तीन साल से अधिक समय तक संबंधित रिकॉर्ड्स को बनाए रखने की जरूरत ही नहीं पड़ी और फिर ऐसी स्थिति में 10 साल पहले के रिकॉर्ड को ढूंढना संभव नहीं है। उनकी याचिका में कहा गया है कि चूंकि कथित लेनदेन से 10 साल बाद सेबी ने नोटिस जारी किया है, इसलिए संबंधित रिकॉर्ड उनके पास उपलब्ध नहीं हैं और इसलिए यह नोटिस मनमाना, अनुचित और शक्ति के घोर दुरुपयोग में जारी किया गया है और याचिकाकर्ता को प्रतिबंध, खतरे, पूर्वाग्रह और कठिनाई में डालता है।

बता दें कि सेबी ने 31 अगस्त, 2018 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सेबी द्वारा जारी किए इस नोटिस में रॉय दंपत्ति पर आरोप लगाया था कि इन्होंने ‘अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारी’ (UPSI) के कब्जे में रहते हुए NDTV के शेयरों का कारोबार किया था। रॉय दंपत्ति ने उन सभी दस्तावेजों, रिकॉर्डों और आंतरिक फाइलों और नोटिंग्स का निरीक्षण करने की भी मांग की है, जिन्हें सेबी ने नोटिस जारी करने के लिए बनाया है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स डॉ. प्रणॉय रॉय एनडीटीवी सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड राधिका रॉय
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

21 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

8 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

8 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

9 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago