होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल यूनिवर्सिटी: प्रो. संजय द्विवेदी को मिली फिर ये बड़ी जिम्मेदारी
माखनलाल यूनिवर्सिटी: प्रो. संजय द्विवेदी को मिली फिर ये बड़ी जिम्मेदारी
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर संजय द्विवेदी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के विख्यात माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में प्रोफेसर संजय द्विवेदी को फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार बनाया गया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय के कुलपति दीपक तिवारी के इस्तीफे के बाद यहां कई फेरबदल किए गए हैं। इसके तहत जनसंपर्क विभाग के आयुक्त पी नरहरि को प्रभारी कुलपति की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं रजिस्ट्रार दीपेन्द्र बघेल को हटाकर जनसंचार विभाग में कार्यरत प्रोफेसर संजय द्विवेदी को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही एडजंक्ट प्रोफेसर विष्णु राजगढ़िया और अरुण त्रिपाठी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
बता दें कि देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) के नए महानिदेशक (DG) की दौड़ में भी प्रोफेसर संजय द्विवेदी का नाम शामिल हैं। ‘आईआईएमसी’ के नए डीजी का चुनाव पांच सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बस्ती निवासी प्रो. द्विवेदी पूर्व में भी विश्वविद्यालय के कुलसचिव रह चुके हैं। वरिष्ठ पत्रकार प्रो. द्विवेदी कई मीडिया संगठनों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मीडिया और सामाजिक संदर्भों पर उनकी लगभग 30 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले दिनों प्रो. द्विवेदी की माताजी श्रीमती निर्मला देवी पत्नी डॉ. परमात्मा नाथ द्विवेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वे 70 साल की थीं।
प्रो. द्विवेदी की नियुक्ति के बारे में जारी आदेश की कॉपी को आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी कुलपति दीपक तिवारी प्रो.संजय द्विवेदी पी नरहरि