होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया कंपनी से जुड़ीं प्रियंका दत्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अब इस मीडिया कंपनी से जुड़ीं प्रियंका दत्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
प्रियंका दत्ता को टीवी इंडस्ट्री में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘एंटर10 टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड’ (Enterr10 Television Pvt. Ltd.) से एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि प्रियंका दत्ता ने इस मीडिया ग्रुप को जॉइन किया है। यहां उन्हें ग्रुप के चैनल ‘दंगल टीवी’ (Dangal TV) और ‘एंटर10’ (Enterr10) के बिजनेस हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रियंका दत्ता को टीवी इंडस्ट्री में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने 10 साल से ज्यादा समय तक ‘जी नेटवर्क’ (Zee Network) में एंटरटेनमेंट बिजनेस की सेल्स की कमान संभाली है। ‘जी नेटवर्क’ में सेल्स की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक संभालने के बाद उन्हें बिजनेस हेड बना दिया गया था। नेटवर्क के चैनल ‘जी अनमोल’ और ‘जिंदगी’ की लॉन्चिंग का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। पिछले तीन साल से प्रियंका दत्ता ‘नेटवर्क18’ (Network18) के साथ काम कर रही थीं और इस पारी के दौरान उन्होंने सीएनएन बिजनेस नेटवर्क चैनल्स और सीएनएन न्यूज18 के विस्तार की दिशा में काफी काम किया है।
प्रियंका दत्ता की नियुक्ति के बारे में एंटर10 टेलिविजन के एमडी मनीष सिंघल का कहना है, ‘हमें बहुत खुशी है कि प्रियंका दत्ता हमारे ग्रुप में जॉइन कर रही हैं। हम एंटर10 फैमिली में उनका स्वागत करते हैं।’ वहीं, एंटर10 टेलिविजन के सीईओ जॉय चक्रबर्ती का कहना है, ‘प्रियंका दत्ता के साथ मैं दो संस्थानों में पहले भी काम कर चुका हूं। उनके आने से हमारी टीम को और मजबूती मिलेगी।’
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स नेटवर्क18 एंटर10 जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड प्रियंका दत्ता दंगल टीवी