होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ’Voices Of India’ के लिए मोदी ने नेटवर्क18 को सराहा, ट्वीट कर कही ये बात
’Voices of India’ के लिए मोदी ने नेटवर्क18 को सराहा, ट्वीट कर कही ये बात
इस कॉफी टेबल बुक में उन लोगों की प्रेरणादायक स्टोरीज को शामिल किया गया है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के विभिन्न एपिसोड्स में किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेटवर्क18 के लीडरशिप कॉन्क्लेव ‘राइजिंग इंडिया सम्मेलन 2023’ (Rising India Summit 2023) को लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में पीएम ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस ट्वीट को शेयर किया है, जिसमें वह इस समिट के दौरान कॉफी टेबल बुक ‘Voice of India - Modi and His Transformative Mann ki Baat’ का अनावरण कर रहे हैं।
इस कॉफी टेबल बुक को प्रकाशित करने के लिए नेटवर्क की सराहना करते हुए अपने ट्वीट में मोदी ने कहा है, ‘मन की बात का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि कार्यक्रम जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले लोगों पर केंद्रित है और उन्हें व उनके काम को सेलिब्रेट करता है। जैसा कि मन की बात कार्यक्रम ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। मैं मन की बात के दौरान जिन लोगों का उल्लेख किया गया, उनका और उनके प्रेरणादायक कार्यों का संज्ञान लेने के लिए @CNNnews18 के प्रयासों की सराहना करता हूं।’
The most beautiful part about #MannKiBaat is the manner in which it celebrates grassroots level change makers. As this programme completes hundred episodes, I compliment efforts like the one by @CNNnews18 to acknowledge the people mentioned and the impact they have created. https://t.co/T6egxnw15D
— Narendra Modi (@narendramodi) March 31, 2023
बता दें कि इस कॉफी टेबल बुक में उन लोगों की प्रेरणादायक स्टोरीज को शामिल किया गया है, जिनका जिक्र प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के विभिन्न एपिसोड्स में किया है। गौरतलब है कि 29 मार्च से नई दिल्ली के ताज पैलेस में शुरू हुई यह दो दिवसीय कॉन्क्लेव 30 मार्च की शाम तक चली थी। सम्मेलन में केंद्र सरकार के नेताओं सहित कला, खेल, व्यापार और शिक्षा जगत से दुनियाभर के विशेषज्ञ शामिल हो रहे थे।
इस मंच की परिकल्पना के पीछे नेटवर्क का यह विचार था कि दुनिया भर के सम्मानित और अपने क्षेत्र में महारथ रखने वाली हस्तियां एक जगह पर एकत्रित होकर अपने ज्ञान को साझा करें और भारत के विकास को आगे बढ़ाने में योगदान दे सकें।
इस कार्यक्रम के दौरान ‘दि हीरोज ऑफ राइजिंग इंडिया’ विषय पर भी फोकस डाला गया, जिसका मकसद भारतीयों की असाधारण उपलब्धियों पर प्रकाश डालना रहा। यह वह लोग हैं, जिन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए कुछ अलग हटकर करने का फैसला लिया।
इस साल सम्मेलन में साधारण लोगों के असाधारण सामाजिक प्रभावों का कीर्तिगान किया गया। इस बार के कार्यक्रम में 20 ऐसे नायकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने अनूठे प्रयासों की बदौलत जमीनी स्तर पर सुधार किया और ऐसी सामाजिक उद्यमिता को खड़ा किया, जिसमें जीवन को बदलने की क्षमता थी। यह वह नायक हैं, जो सामुदायिक नेतृत्व के कार्यक्रमों के जरिए विभिन्न तरीकों से सकारात्मक बदलाव लाने की पहल कर रहे हैं और अपनी मानवता और साहस की बदौलत देश को एक बेहतर जगह बनाने में योगदान दे रहे हैं।
टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी मन की बात न्यूज18 नेटवर्क प्रधानमंत्री मोदी वाइस प्रेजिडेंट उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राइजिंग इंडिया समिट न्यूज18 इंडिया समिट