होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC पर प्रसार भारती के CEO ने लगाया पक्षपात का आरोप, ठुकराया निमंत्रण

BBC पर प्रसार भारती के CEO ने लगाया पक्षपात का आरोप, ठुकराया निमंत्रण

बीबीसी पर एक बार फिर पक्षपात का आरोप लगा है। इस बार यह आरोप प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने लगाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

बीबीसी पर एक बार फिर पक्षपात का आरोप लगा है। इस बार यह आरोप प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पती ने लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने बीबीसी के कार्यक्रम में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। दरअसल, बीबीसी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड नाइट’ आयोजित कर रहा है, इसमें शामिल होने के लिए उसने वेम्पती को निमंत्रण भेजा था, लेकिन उन्होंने दिल्ली हिंसा की एकतरफा रिपोर्टिंग का हवाला देते हुए बीबीसी का निमंत्रण ठुकरा दिया। वेम्पती के इस फैसले से भले ही ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन को खास फर्क न पड़े, मगर उसकी छवि जरूर प्रभावित होगी।

शशि शेखर वेम्पती ने बाकायदा पत्र भेजकर दिल्ली हिंसा पर बीबीसी की रिपोर्टिंग पर आपत्ति जताई है और यह भी साफ किया है कि इसी के चलते वह उसके कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकते। अपने पत्र में वेम्पती ने बीबीसी पत्रकार योगिता लिमये की विडियो न्यूज रिपोर्ट का भी हवाला दिया है। उन्होंने कहा है कि इस रिपोर्ट में दिल्ली पुलिस को एकपक्षीय दिखाया गया, लेकिन उस दंगाई भीड़ का जिक्र नहीं है जिसने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल की जान ली। डीसीपी पर हमला किया। न ही रिपोर्ट में आईबी के अंकित शर्मा की निर्मम हत्या का जिक्र किया गया है, जिनका कसूर सिर्फ इतना था कि वह दंगा प्रभावित क्षेत्र ने निवासी थे।

प्रसार भारती के सीईओ ने बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टोनी हॉल को भेजे अपने पत्र में बीबीसी की एकतरफा पत्रकारिता के लिए आलोचना करते हुए कहा है कि बतौर पब्लिक ब्रॉडकास्टर बीबीसी को देश की संप्रभुता का आदर करना चाहिए। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीबीसी आगे से इस बात का ध्यान रखेगा।

वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कई बार बीबीसी की निष्पक्षता पर सवाल उठ चुके हैं। पिछले साल मशहूर फिल्म निर्माता शेखर कपूर ने जम्मू कश्मीर पर उसकी रिपोर्टिंग को पक्षपातपूर्ण करार दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि बीबीसी भारत और यूनाइटेड किंगडम के लिए अलग-अलग नजरिया अपनाता है। जब वह जम्मू कश्मीर को ‘भारत अधिकृत कश्मीर’ कहता है, तो आयरलैंड को ‘ब्रिटिश अधिकृत आयरलैंड’ क्यों नहीं कहा जाता? इसी तरह, नोटबंदी के दौरान एक इंटरव्यू में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी बीबीसी की पत्रकारिता और निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए थे।


टैग्स प्रसार भारती बीबीसी सीईओ शशि शेखर वेम्पती
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

14 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

19 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago