होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘AAAI’ में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे प्रशांत कुमार
‘AAAI’ में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे प्रशांत कुमार
अभी तक यहां प्रेजिडेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहीं अनुप्रिया आचार्य अब वर्ष 2022-23 के लिए AAAI बोर्ड की पदेन सदस्य होंगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) में प्रशांत कुमार (Prashanth Kumar) को प्रेजिडेंट के पद पर चुना गया है। अभी तक यहां प्रेजिडेंट के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहीं अनुप्रिया आचार्य अब वर्ष 2022-23 के लिए AAAI बोर्ड की पदेन सदस्य होंगी
पीके के नाम से लोकप्रिय प्रशांत कुमार का इस मौके पर कहना था, ‘मैं इस प्रतिष्ठित संस्था का प्रेजिडेंट चुने जाने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरी राय में विज्ञापन काफी गतिशील (dynamic) और विचार-चालित (idea-driven) इंडस्ट्री है। इंडस्ट्री के संस्थानों के साथ सहयोग हमें इसे प्रगतिशील तरीके से नया आकार देने में मदद करेगा, जिससे सभी को लाभ होगा। मैं समान विचारधारा वाले लोगों और संगठनों के साथ तालमेल बनाने के लिए तत्पर हूं और मुझे विश्वास है कि अगर हम एक साथ काम करते हैं तो हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।’
बता दें कि ‘ग्रुप एम’ (GroupM) में जाने-माने नाम पीके को इंडस्ट्री में काम करने का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘ग्रुप एम’ को जॉइन करने से पहले वह ‘Pepsi’, ‘The Hindu‘,‘The Media Edge‘ और ‘McCann Erickson‘ के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2020-2022 तक ‘AAAI’ के वाइस प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं।
वहीं, निवर्तमान प्रेजिडेंट अनुप्रिया आचार्य का कहना है, ‘पिछले दो वर्षों से संस्था में प्रेजिडेंट का पद संभालना और इसके साथ आने वाली जिम्मेदारियों को निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। इस दौरान हमने संस्था को आगे बढ़ाने की दिशा में काफी काम किया। मैं इस अवसर पर अपने साथी बोर्ड के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहती हूं और प्रशांत कुमार को प्रेजिडेंट चुने जाने पर बधाई देती हूं। वह लंबे समय तक भारतीय मीडिया और विज्ञापन इंडस्ट्री के प्रमुख सदस्य रहे हैं। मुझे यकीन है कि वह एसोसिएशन को मजबूती से आगे ले जाएंगे।’
गौरतलब है कि एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के हितों को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष 1945 में ‘एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (AAAI) का गठन किया गया था।
टैग्स प्रशांत कुमार अनुप्रिया आचार्य एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया प्रेजिडेंट अध्यक्ष ग्रुप एम