होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘e4m Influencer Of The Year’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए प्रशांत कुमार

‘e4m Influencer Of The Year’ अवॉर्ड से सम्मानित हुए प्रशांत कुमार

वर्ष 2016 में शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने अपने आयडिया अथवा कामों से ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री की दशा-दिशा बदलने में अहम काम किया है। यह इस अवॉर्ड का छठा एडिशन था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जानी-मानी मीडिया एडवर्टाइजिंग कंपनी ‘ग्रुपएम’ (GroupM) में साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ (exchange4media influencer of the year) अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। मीडिया और एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़े तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में गुरुवार को गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया।

बता दें कि मीडिया इंडस्ट्री को एक आकार देने और उस पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप द्वारा हर साल ‘एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर’ (exchange4media influencer of the year) अवॉर्ड दिया जाता है। वर्ष 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने अपने आयडिया अथवा कामों से इंडस्ट्री की दशा और दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण काम किया है। यह इस अवॉर्ड का छठा एडिशन था।

इंडस्ट्री में पीके के नाम से मशहूर प्रशांत कुमार को मीडिया इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और जोखिम लेने की क्षमता के अलावा वह अपनी विनम्रता के लिए जाने जाते हैं और इंडस्ट्री में सभी के लिए सच्ची प्रेरणा हैं। वर्तमान में ‘एडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (Advertising Agencies Association of India) के प्रेजिडेंट प्रशांत कुमार पूर्व में इंडस्ट्री से जुड़े तमाम निकायों में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

प्रशांत कुमार ग्रुपएम में अब तक तमाम प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं। वर्ष 2019 से दक्षिण एशिया के सीईओ के रूप में उनके नेतृत्व में कंपनी ने तेजी से प्रगति की है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने ‘e4m Media Ace Award’ के तहत Network of the Year टाइटल समेत तमाम प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। इसके साथ ही ग्रुपएम में उन्होंने Finecast और Geo Granularity जैसी कई पहल भी शुरू की हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में ‘वायकॉम 18’ (Viacom18) के तत्कालीन सीओओ राज नायक को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2017 में इस अवॉर्ड से ‘डब्ल्यूपीपी इंडिया’ (WPP India) के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास को सम्मानित किया गया था। वर्ष 2018 में यह अवॉर्ड ‘डेलीहंट’ (Dailyhunt) के फाउंडर और सीईओ वीरेंद्र गुप्ता और इसके को-फाउंडर उमंग बेदी को दिया गया था। वर्ष 2019 में ‘स्टार और डिज्नी इंडिया’ (Star & Disney India) के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। वहीं, वर्ष 2020 में ‘इनमोबी और ग्लांस’(InMobi & Glance) के फाउंडर और सीईओ नवीन तिवारी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 


टैग्स एक्सचेंज4मीडिया इन्फ्लुएन्सर ऑफ द ईयर ग्रुप एम इंफ्लुएंसर ऑफ द ईयर अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

14 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

14 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

23 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

20 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

1 day ago