होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चुनावों को लेकर Polstrat & News X ने अब टटोली यूपी व उत्तराखंड के लोगों की ‘नब्ज’

चुनावों को लेकर Polstrat & News X ने अब टटोली यूपी व उत्तराखंड के लोगों की ‘नब्ज’

अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी सिलसिले में Polstrat- NewsX ने मिलकर दो राज्यों (उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड) के लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अगले कुछ महीनों में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी सिलसिले में Polstrat- NewsX ने मिलकर दो राज्यों (उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड) के लोगों की नब्ज टटोलने की कोशिश की है। सर्वे की माने तो दोनों ही राज्यों में बहुमत से बीजेपी की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

उत्तरप्रदेश- यह राज्य देश का सबसे बड़ा राज्य है और वर्तमान में बीजेपी इस राज्य में सत्ता में है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि 42.70 फीसदी वोट शेयर के साथ बीजेपी राज्य की कुल 403 विधानसभा सीट में में से 235-245 सीट पा सकती है वहीं बीजेपी की कड़ी चुनौती दे रही समाजवादी  पार्टी को 33 फीसदी वोट शेयर के साथ 120-130 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस सर्वे की माने तो राज्य में बसपा और कांग्रेस बेहद ही कमजोर दिखाई दे रहे है। बसपा को सिर्फ 13-16 सीट और कांग्रेस को सिर्फ 4-5 सीट मिल सकती है, वोट शेयर क्रमशः 13.40% और 9.90% हो सकता है, अन्य को 1 फीसदी वोट शेयर के साथ 3 -4 सीट मिल सकती है।

अगर सीएम के चेहरे की बात करे तो 43.50 फीसदी मतदाता सीएम योगी को दोबारा उस कुर्सी पर देखना चाहते हैं। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं की पहली पसंद योगी बने हुए है। 49 फीसदी से अधिक महिलाएं ऐसी है जो सीएम योगी के काम को पसंद करती हैं। वहीं बात करें पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तो 42 फीसदी से अधिक लोग उन्हें सीएम देखना चाहते हैं। यदि आकंड़ों को देखें तो इस समय अखिलेश और सीएम योगी दोनों ही जनता की पसंद बने हुए हैं। मायावती 7.10 फीसदी और प्रियंका वाड्रा सिर्फ 3.80 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

अगर मुद्दों की बात की जाए तो नौकरी, अपराध और विनिर्माण ये तीन बड़े मुद्दे जनता के बीच बने हुए हैं। हालांकि 43 फीसदी से अधिक लोगों ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके लिए धर्म एक अहम मुद्दा है। इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि 26 फीसदी से अधिक लोगों ने राम मंदिर को बीजेपी की सफलता के तौर पर माना है, 15 फीसदी लोगों का कहना है कि हाईवे बनाकर सरकार ने अच्छा काम किया है। वहीं इतने ही फीसद लोगों का कहना है कि माफिया राज को खत्म करना बीजेपी की सबसे बड़ी सफलता रही है। 42 फीसदी के अधिक लोगों का कहना है कि कृषि कानून वापिस लेने से बीजेपी को निश्चित रुप से चुनावों में फायदा होगा।

उत्तराखंड- अगर सर्वे की मानें तो इस पहाड़ी राज्य में एक बार कमल खिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अनुमान लगाया गया है कि राज्य की कुल 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 40-50 फीसदी वोट शेयर के साथ 36 -41 सीट हासिल कर एक बार फिर सरकार बना सकती है। 34.20 फीसदी वोट शेयर के साथ कांग्रेस 25-30 सीट हासिल कर दूसरे स्थान पर रह सकती है।

आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में इजाफा हो रहा है लेकिन सीटों में तब्दील नहीं हो पा रहा है। अनुमान लगाया गया है कि 10.40 फीसदी वोट शेयर के साथ उसे कुल 2 -4 सीट मिल सकती है। अगर मुख्यमंत्री के चेहरे की बात करे तो वर्तमान सीएम पुष्कर धामी जनता की पहली पसंद बने हुए हैं। 41 फीसदी लोग उन्हें दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। अगर कांग्रेस की बात करे तो हरीश रावत को सिर्फ 25 फीसदी लोग एक बार फिर सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। अगर मुद्दों की बात करे तो 44 फीसदी लोगों के लिए रोजगार आज भी मुद्दा बना हुआ है। वहीं देवस्थानम बोर्ड के निर्णय को वापिस लेने के मसले पर 35 फीसदी से अधिक लोग सरकार के साथ खड़े हुए हैं। वहीं यदि आम आदमी पार्टी की बात करें तो 53 फीसदी लोगों का यह मानना है कि आम आदमी पार्टी राज्य में अपना प्रभाव डालने में सफल हुई है।

इस सर्वे में यह भी पूछा गया कि आपका सबसे पसंदीदा राष्ट्रीय चेहरा कौन है? इसके जवाब से 55 फीसदी लोगों ने वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद बताया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी को 15 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।


टैग्स मीडिया योगी उत्तराखंड चुनाव उत्तर प्रदेश वोट विजेता सीेएम प्री पोल सर्वे
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

16 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago