होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर तमाम हस्तियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन पर तमाम हस्तियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

‘टाइम्स समूह’ की चेयरपर्सन और देश की जानी-मानी मीडिया शख्सियत इंदु जैन के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत राजनीति व मीडिया जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘टाइम्स समूह’ (The Times Group) की चेयरपर्सन और देश की जानी-मानी मीडिया शख्सियत इंदु जैन के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीति व मीडिया जगत से जुड़ी तमाम हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

इंदु जैन को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा है, 'टाइम्स समूह की अध्यक्ष श्रीमती इंदु जैन के निधन में, हमने एक बेमिसाल मीडिया लीडर और कला और संस्कृति की एक महान संरक्षक को खो दिया। उन्होंने उद्यमिता, आध्यात्मिकता और परोपकार के क्षेत्रों में अपनी विशेष छाप छोड़ी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।' 

अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है, ‘टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनकी सामुदायिक सेवा की पहलों, भारत की प्रगति के प्रति जुनून और हमारी संस्कृति में गहरी रुचि के लिए याद किया जाएगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके परिवार के प्रति संवेदना।’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इंदु जैन को अपनी श्रद्धांजलि दी है। 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘टाइम्स ग्रुप’ की अध्यक्ष श्रीमती इंदु जैन के निधन की खबर सुन दुखी हूं। परिवार और ‘टाइम्स ग्रुप’ को मेरी संवेदनाएं।’

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट किया, 'टाइम्स समूह के अध्यक्ष इंदु जैन जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें सामाजिक कार्यों में उनके योगदान, भारतीय संस्कृति के लिए उनके जुनून के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।'

इंदु जैन को श्रद्धांजलि देते हुए खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट किया, 'टाइम्स ग्रुप की अध्यक्षा श्रीमती इंदु जैन जी के दुखद निधन को सुनकर दुख हुआ। वह एक प्रसिद्ध परोपकारी और आजीवन आध्यात्मिक साधक थी। विनीत जैन जी और पूरे टाइम्स परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। उन्हें हमेशा दया, परोपकार और दया के लिए याद किया जाएगा।'

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इंदु जैन को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है, टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्हें एक भावुक परोपकारी, महिला अधिकारों की प्रबल प्रस्तावक और एक प्रेरणादायक नेता के रूप में याद किया जाएगा। विनीज जैन और पूरे टाइम्स परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदु जैन को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में कहा है, 'टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन जी का निधन अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रहित व जन सेवा हेतु आपका उत्कृष्ट योगदान अविस्मरणीय है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, 'टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।  इंदु जी का निधन पत्रकारिता जगत एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों सहित समर्थकों को संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति: शांति:' 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन पद्म भूषण इंदु जैन जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। महिलाओं के अधिकारों की प्रस्तावक और एक परोपकारी के रूप में मीडिया उद्योग में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इस नुकसान को सहन करने के लिए उसके परिवार को ताकत मिले।'

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इंदु जैन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, "इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं. परोपकार संबंधी कार्यों और राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा. परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति।"

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जैन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ट्वीट किया, "विनीत जी, आपके लिए बेहद दुखी हूं. मुझे कई बार निजी तौर पर भी उन्होंने अपना आर्शीवाद दिया. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. ओम शांति।"

इनके अलावा फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने भी इंदु जैन के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। अपने ट्वीट में रितेश देशमुख ने कहा है, 'श्रीमती इंदु जैन के जाने से बहुत दुखी हूं। वह टाइम्स ऑफ इंडिया और उसके कई इनिशिएटिव्स में अहम रोल निभाया और गाइड करती रहीं। वह एक ऐसी समाज सेविका थीं, जिन्होंने कई जिंदगियां रोशन कीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। विनीत जैन जी और पूरे टाइम्स परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

 जाने-माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इंदु जैन के निधन पर ट्वीट करके शोक जताया है।

गौरतलब है कि इंदु जैन का करीब 84 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदु जैन कई दिनों से कोरोना संक्रमण से जूझ रही थीं और इन दिनों अस्पताल में भर्ती थीं। इंदु जैन ‘द टाइम्स फाउंडेशन’ की अध्यक्ष थीं, जिसे उन्होंने स्थापित किया था। टाइम्स फाउंडेशन बाढ़, चक्रवात, भूकंप और महामारी जैसी आपदा राहत के लिए सामुदायिक सेवा, अनुसंधान फाउंडेशन और टाइम्स रिलीफ फंड चलाता है। वह भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष भी थीं, जो प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करती है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई। जनवरी 2016 में इंदु जैन को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

कई बार फोर्ब्स के सबसे अमीर शख्सियतों की लिस्ट में आ चुकीं इंदु जैन FICCI की महिला विंग (FLO) की फाउंडर प्रेजिडेंट भी थीं। अपनी मानवता और देश भर में कई चैरिटी के लिए पहचानी जाने वाली इंदु जैन ने मीडिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


टैग्स निधन टाइम्स ग्रुप श्रद्धांजलि बीसीसीएल इंदु जैन विनीत जैन बेनेट कोलमैन ऐंड कंपनी लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

23 hours ago