होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRP से छेड़छाड़ के मामले में इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट
TRP से छेड़छाड़ के मामले में इन तीनों के खिलाफ पुलिस ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट में 3600 पेज की यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
टीआरपी (TRP) से छेड़छाड़ के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पार्थो दासगुप्ता, BARC इंडिया के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) रोमिल रामगढ़िया और ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट में 3600 पेज की यह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस मामले में दासगुप्ता और रामगढ़िया फिलहाल जेल में हैं, जबकि खनचंदानी जमानत पर बाहर हैं।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने 13 दिसंबर को विकास खनचंदानी को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में 16 दिसंबर को कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। वहीं, पार्थो दासगुप्ता को पुलिस ने 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि इससे पहले 17 दिसंबर को रोमिल रामगढ़िया को गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि टीआरपी से छेड़छाड़ का मामला अक्टूबर में तब सामने आया था, जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) द्वारा देश में टीवी दर्शकों की संख्या मापने के लिए घरेलू पैनल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी ‘हंसा रिसर्च’ (Hansa Research) के अधिकारी नितिन देवकर ने एक शिकायत दर्ज की, जिसमें कहा गया था जिन घरों में बार-ओ-मीटर लगे हैं, उन घरों को भुगतान करके कुछ टीवी चैनल्स दर्शकों की संख्या में हेरफेर कर रहे हैं।
टैग्स बार्क इंडिया टीआरपी गिरफ्तार रिपब्लिक टीवी सीईओ विकास खनचंदानी सीओओ मुंबई पुलिस रोमिल रामगढ़िया टीआरपी घोटाला टीआरपी केस पार्थोदास गुप्ता सप्लीमेंट्री चार्जशीट