होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने उठाया कड़ा कदम

दैनिक जागरण के पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने उठाया कड़ा कदम

सहारनपुर में घर में घुसकर की गई थी पत्रकार और उनके भाई की हत्या, फरार चल रहे हैं चारों आरोपित

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सहारनपुर में कूड़ा डालने के विवाद में दैनिक जागरण के पत्रकार आशीष कुमार धीमान और उनके भाई आशुतोष कुमार धीमान की हत्या के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपितों की तलाश में जुटी हुई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। पुलिस ने इस मामले में किसी तरह का शराब माफिया कनेक्शन होने से इनकार किया है। वहीं सोमवार को आशीष और उनके भाई का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान तमाम पत्रकारों के अलावा सहारनपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

 पढ़ें: छोटी सी बात पर की गई पत्रकार और उसके भाई को गोली मारकर हत्या 

एसएसपी के अनुसार, इस मामले में आरोपित महिपाल, उसके बेटे गौरव, सूरज और सन्नी के खिलाफ 25-25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दी गई है और आरोपितों के कुछ रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिपाल की पत्नी विमलेश व बेटी वर्षा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 पढ़ें: आशीष की मौत के बाद प्रशासन ने परिवार के लिए की ये घोषणा

गौरतलब है कि मौहल्ला माधव नगर में रहने वाले आशीष व उनके भाई की पड़ोस में रहने वाले महिपाल से लड़ाई हो गई थी। इसके बाद आरोपितों ने घर में घुसकर आशीष व उनके भाई की हत्या कर दी थी। आशीष दैनिक जागरण से पहले हिन्दुस्तान और जनवाणी अखबार में भी काम कर चुके थे।

टैग्स दैनिक जागरण पत्रकार हत्या पत्रकार की हत्या
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

बड़ी खबरें