होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार को इस तरह ‘जाल’ में फंसाकर शातिर ने लगा दी लाखों की चपत, हुआ गिरफ्तार

महिला पत्रकार को इस तरह ‘जाल’ में फंसाकर शातिर ने लगा दी लाखों की चपत, हुआ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में रहने वाली अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार ने इस मामले में नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एक अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार को शादी का झांसा देने और उससे लाखों रुपये की ठगी के मामले में आरोपी नाइजीरियाई युवक को उत्तर प्रदेश की साइबर क्राइम पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।        

मीडिया रिपोर्ट्स में उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के हवाले से बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में रहने वाली महिला पत्रकार ने इस मामले में नोएडा के सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपनी रिपोर्ट में महिला पत्रकार का कहना था कि एक मैट्रीमोनियल साइट पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी। युवक ने खुद को एनआईआई बताते हुए अपना नाम योगेंद्र जैन बताया था और कहा था कि वह इन दिनों लंदन में रहता है। महिला ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया था कि उक्त युवक ने उनसे शादी करने का वादा किया और बताया कि वह भारत में रहने वाले अपने माता-पिता से मिलने के लिए आ रहा है।

डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार, पीड़ित महिला पत्रकार ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट से उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर जांच के दौरान योगेंद्र जैन के पास से 50 हजार पाउंड मिले हैं, जो तय सीमा से ज्यादा हैं। फोन करने वाले में यह भी कहा कि इस वजह से योगेंद्र जैन को एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपये की कस्टम ड्यूटी लगेगी।

डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार महिला पत्रकार ने दावा किया कि उसने फोन करने वाले की बात पर यकीन कर लिया और उसके बताए खाते में 1,07,500 रुपये स्थानांतरित कर दिए। हालांकि, कुछ समय बाद ही ठगी का संदेह होने पर महिला पत्रकार ने और पैसे नहीं दिए। इसके साथ ही घटना की रिपोर्ट साइबर क्राइम थाने में दर्ज करा दी। डॉ. त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, मामले की जांच कर रहीं साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक सूचना के आधार पर बीती रात ग्रेटर नोएडा से उक्त घटना को अंजाम देने वाले नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार कर लिया है

आरोपी की पहचान नाइजीरिया निवासी ईस्तोर चर्चिल (37) के रूप में हुई है। चर्चिल के पास से ठगी में प्रयुक्त 17 मोबाइल फोन, 46 सिम कार्ड, दो लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिक्स, छह इंटरनेट डोंगल, एटीएम कार्ड, नकदी व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि चर्चिल काफी दिनों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था और उसने कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है।

पुलिस के अनुसार, चर्चिल विभिन्न वेबसाइट्स पर शादी के लिए पंजीकरण कराने वाली युवतियों से विदेशी या एनआरआई युवक बनकर संपर्क करता था और फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग तरीकों से उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था।


टैग्स महिला पत्रकार गिरफ्तार पत्रकार से ठगी शादी का झांसा शादी के नाम पर ठगी नाइजीरियाई युवक
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago