होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Pocket FM’ ने जुटाई 103 मिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग

‘Pocket FM’ ने जुटाई 103 मिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग

डी-सीरीज के तहत जुटाई गई इस फंडिंग का नेतृत्व ‘लाइटस्पीड वेंचर्स’ (Lightspeed Ventures) ने किया है, जिसमें ‘स्टेपस्टोन ग्रुप’ (Stepstone Group) भी भागीदारी निभा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘पॉकेट एफएम’ (Pocket FM) ने अपनी डी-सीरीज फंडिंग के तहत 103 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है। कंपनी को करीब 750 मिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर फंडिंग मिली है। यह 390 मिलियन डॉलर की तुलना में लगभग दोगुना है, जब इससे पहले मार्च 2022 में इसने अपने सी-सीरीज राउंड में 65 मिलियन डॉलर जुटाए थे।

इस राउंड की फंडिंग का नेतृत्व ‘लाइटस्पीड वेंचर्स’ (Lightspeed Ventures) ने किया है, जिसमें ‘स्टेपस्टोन ग्रुप’ (Stepstone Group) भी भागीदारी निभा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फंडिंग से पॉकेट एफएम की कुल फंडिंग 196.5 मिलियन डॉलर हो गई है।

इस फंडिंग के बारे में ‘पॉकेट एफएम’ के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर रोहन नायक का कहना है, ‘आज हम पॉकेट एफएम के लिए एक बड़े मील के पत्थर की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं। हमने सीरीज-डी फंडिंग में 103 मिलियन डॉलर हासिल किए हैं। यह बड़ी उपलब्धि न केवल हमारे विजन में निवेशकों के विश्वास को बताती है, बल्कि ऑडियो एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्रांति लाने के हमारे दृढ़ संकल्प को भी नई ऊर्जा देती है।’

‘पॉकेट एफएम’ का कहना है कि वह अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को बढ़ाने और अपने राइटर्स के लिए एक मजबूत आईपी प्लेबुक बनाने के अलावा, अमेरिका में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के साथ-साथ यूरोप और लैटिन अमेरिकी मार्केट्स में विस्तार करने के लिए धन का उपयोग करने की योजना बना रहा है।


टैग्स फंडिंग फंड जुटाना पॉकेट एफएम लाइटस्पीड वेंचर्स फंडरेजिंग रोहन नायक
सम्बंधित खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

16 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

22 hours ago