होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरनब गोस्वामी पर हमले के विरोध में प्रेस काउंसिल भी उतरी 'मैदान' में
अरनब गोस्वामी पर हमले के विरोध में प्रेस काउंसिल भी उतरी 'मैदान' में
मुंबई में बाइक सवार दो पत्रकारों द्वारा अरनब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर किए गए हमले की चारों ओर निंदा हो रही है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मुंबई में बुधवार की रात वरिष्ठ पत्रकार और ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) के एडिटर-इन-चीफ अरनब गोस्वामी व उनकी पत्नी पर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा किए गए हमले के मामले में ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (Press Council of India) ने स्वत: संज्ञान लिया है। काउंसिल ने इस बारे में पत्र जारी कर महाराष्ट्र सरकार से जल्द से जल्द तथ्यों को सामने लाकर रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।
इस पत्र में पीसीआई का कहना है, ‘अरनब गोस्वामी पर हुए हमले की खबर से काउंसिल काफी व्यथित है। पत्रकारों समेत देश के प्रत्येक नागरिक को अपने विचार अभिव्यक्त करने का अधिकार है। हो सकता है कि कई लोग उन विचारों से सहमत न हों, लेकिन किसी को भी इस तरह आवाज दबाने का अधिकार नहीं है।’
पीसीआई ने यह भी कहा कि ‘खराब पत्रकारिता’ का जवाब भी हिंसा नहीं है। सरकार से उम्मीद है कि वह इस मामले में अपराधियों को पकड़कर पीड़ितों को न्याय दिलाएगी। पीसीआई के पत्र में यह भी कहा गया है, ‘मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए पीसीआई के चेयरमैन ने महाराष्ट्र सरकार से मामले से जुड़े तथ्यों को जल्द से जल्द सामने लाकर रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है।’
टैग्स भारतीय प्रेस परिषद अरनब गोस्वामी रिपब्लिक टीवी प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकार पर हमला