होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार की पिटाई मामले में प्रेस काउंसिल ने उठाया ये कदम
पत्रकार की पिटाई मामले में प्रेस काउंसिल ने उठाया ये कदम
उत्तर प्रदेश के शामली में पत्रकार की पिटाई का विडियो हुआ था वायरल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
उत्तर प्रदेश के शामली में रेलवे पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ दिन पूर्व पत्रकार की बेरहमी से पिटाई किए जाने के मामले में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) हरकत में आ गई है। इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच के लिए प्रेस काउंसिल की ओर से दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में जय शंकर और उत्तम चंद को शामिल किया गया है। बताया जाता है कि सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
गौरतलब है कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के बाद कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार अमित शर्मा की रेलवे पुलिसकर्मियों ने काफी पिटाई की थी और उन्हें हवालात में बंद कर दिया था। अमित शर्मा ने जीआरपी कर्मियों पर उनके मुंह पर टॉयलेट करने का आरोप भी लगाया था। पत्रकार की बेरहमी से पिटाई का विडियो वायरल हो गया था और कई मीडिया समूहों ने इस मामले को जोर-शोर से उठाया था। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने जीआरपी एसएचओ समेत एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकार की पिटाई अमित शर्मा