होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘WION’ और ‘Zee Business’ में फिलहाल इस बड़े पद पर बने रहेंगे पंकज राय

‘WION’ और ‘Zee Business’ में फिलहाल इस बड़े पद पर बने रहेंगे पंकज राय

पंकज राय ने इसी साल मार्च में यहां जॉइन किया था और सितंबर में यहां से जाने का फैसला किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी एक खबर के मुताबिक पंकज राय ने फिलहाल संस्थान न छोड़ने का फैसला लिया है। इसके मुताबिक वह पहले की तरह ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘विऑन’ (WION) में बिजनेस हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। राय का कम से कम कुछ समय के लिए यहीं रुकने का निर्णय डॉ. सुभाष चंद्रा की उनसे बातचीत के दो सप्ताह से कुछ अधिक समय बाद आया है।

हालांकि, जब हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने राय से इस बारे में पुष्टि करनी चाही तो उन्होंने इनकार कर दिया, वहीं सितंबर में जब उनसे ‘जी मीडिया’ को छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने न तो पुष्टि की थी और न ही इनकार किया था। बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ने ही इससे पहले 10 सितंबर को खबर दी थी कि राय ने संस्थान को छोड़ने का फैसला लिया है।

वहीं, पंकज राय द्वारा पहले इस्तीफा देने और बाद में अपने पद पर बने रहने के फैसले के बारे में ‘जी’ द्वारा किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इसके पीछे दो वजह मानी जा रही हैं। पहला तो यह है कि ‘जी मीडिया’ (ZMCL) के रेवेन्यू में पिछले कुछ महीनों में काफी गिरावट आई है और राय सहित सभी पर अधिक रेवेन्यू जुटाने का भारी दबाव रहा है। दूसरा कारण यह माना जा रहा है कि कंपनी में नए सीईओ के शामिल होने के बाद उनकी रिपोर्टिंग और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव हुआ। राय इन दोनों बदलावों को लेकर सहज नहीं थे।

पंकज राय की रिपोर्टिंग इससे पहले मोना जैन के पास थी, जो डॉ. इदरीस लोया को रिपोर्टिंग कर रही थीं, लेकिन अब वह सीधे नई सीईओ को रिपोर्ट कर रहे हैं और नए चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के साथ सीधे काम कर रहे हैं।

दूसरी बात यह कि डॉ. लोया कुछ समय पहले लंबे अवकाश पर चले गए थे। माना जा रहा है कि ‘जी’ के साथ आठ अक्टूबर को नए अनुबंध पर उनकी बातचीत होगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है और इस बारे में स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है।

‘e4m’ को मिली जानकारी के अनुसार, पंकज राय को छोड़ने के लिए नए सीईओ तैयार थे। हालांकि, ‘जी’ के ईकोसिस्टम में वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें रोके रखने के लिए चेयरमैन सुभाष चंद्रा को राजी किया, क्योंकि नए सीईओ के आने के बाद ‘जी’ में पहले ही कई वरिष्ठ लोगों के इस्तीफे हो चुके हैं।

समझा जाता है कि नए सीईओ यहां पंकज राय को इन पदों पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं थे, क्योंकि वह अपनी पिछली कंपनी से नए चीफ रेवेन्यू ऑफिसर को लाना चाहते थे। दोनों पूर्व में साथ में काम कर चुके हैं। 

बता दें कि जब मार्च 2024 में पंकज राय ने यहां जॉइन किया था तो ’e4m’ ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी। इसके पहले पंकज राय दो साल से अधिक समय तक 'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पूर्व में उन्होंने अपने अब तक के करियर का ज्यादा समय 'जी एंटरटेनमेंट' के साथ बिताया है। वह हिंदी मूवी चैनल- 'जी सिनेमा' के लिए नॉर्थ व ईस्ट के जोनल हेड रह चुके हैं।

उन्होंने दो हिंदी मूवी चैनल '&पिक्चर्स' और 'जी बॉलीवुड' को लॉन्च कराने में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' (Mid-day) और 'पीपल इंटरएक्टिव' (People Interactive) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है।


टैग्स सुभाष चंद्रा जी बिजनेस विऑन बिजनेस हेड पंकज राय
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

6 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

11 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago