होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Zee Business’ और ‘WION’ के बिजनेस हेड पंकज राय ने लिया अब यह फैसला
‘Zee Business’ और ‘WION’ के बिजनेस हेड पंकज राय ने लिया अब यह फैसला
‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘जी मीडिया’ (Zee Media) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली इस खबर के मुताबिक ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘विऑन’ (WION) के बिजनेस हेड पंकज राय ने यहां से आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं। उन्होंने इसी साल मार्च में यहां जॉइन किया था। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि पंकज राय का अगला कदम क्या होगा, यानी वह अपनी नई पारी की शुरुआत कहां से करेंगे।
बता दें कि हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (e4m) ने इससे पहले 10 सितंबर को खबर दी थी कि राय ने संस्थान को छोड़ने का फैसला लिया है। यही नहीं, जब मार्च 2024 में पंकज राय ने यहां जॉइन किया था तो भी ’e4m’ ने सबसे पहले इस बारे में खबर दी।
पंकज राय इसके पहले दो साल से अधिक समय तक 'द क्यू नेटवर्क' (The Qyou Network ) (ब्रॉडकास्ट, गेमिंग व सीटीवी) में ब्रांच हेड और 'द क्यू एंड गेमिंग सॉल्यूशंस' (The Q and Gaming Solutions) में नेशनल हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। पूर्व में उन्होंने अपने अब तक के करियर का ज्यादा समय 'जी एंटरटेनमेंट' के साथ बिताया है। वह हिंदी मूवी चैनल- 'जी सिनेमा' के लिए नॉर्थ व ईस्ट के जोनल हेड रह चुके हैं।
उन्होंने दो हिंदी मूवी चैनल '&पिक्चर्स' और 'जी बॉलीवुड' को लॉन्च कराने में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'मिड-डे' (Mid-day) और 'पीपल इंटरएक्टिव' (People Interactive) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ भी काम किया है।
टैग्स सुभाष चंद्रा इस्तीफा जी बिजनेस विऑन बिजनेस हेड पंकज राय