होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Balaji Telefilms ने पंकज चतुर्वेदी को बनाया नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
Balaji Telefilms ने पंकज चतुर्वेदी को बनाया नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
यह नियुक्ति 5 साल के लिए होगी और इसे बोर्ड ने नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमिटी की सिफारिश के आधार पर मंजूरी दी है। लेकिन यह नियुक्ति अंतिम तभी होगी जब कंपनी के सदस्यों से इस पर मंजूरी मिल जाएगी।
Vikas Saxena 1 month ago
बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) के बोर्ड ने 30 दिसंबर, 2025 को एक अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने पंकज बैकुंठनाथ चतुर्वेदी (Baikunthnath Chaturvedi) को कंपनी का नॉन एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर (Non-Executive Independent Director) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 5 साल के लिए होगी और इसे बोर्ड ने नॉमिनेशन और रिम्यूनरेशन कमिटी की सिफारिश के आधार पर मंजूरी दी है। लेकिन यह नियुक्ति अंतिम तभी होगी जब कंपनी के सदस्यों से इस पर मंजूरी मिल जाएगी।
पंकज चतुर्वेदी फिलहाल Rich Products and Solutions Private Limited में इंडिया, टर्की और MENA के CEO के रूप में कार्यरत हैं। वे फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के अनुभवी लीडर हैं और भारत, टर्की और MENA में कंपनी की रणनीतिक बढ़त के पीछे मुख्य वजह रहे हैं।
उन्होंने Institute of Hotel Management, Mumbai से शिक्षा प्राप्त की है और Harvard Business School से Advanced Management Program भी किया है। उनके नेतृत्व में टीम वर्क, सीखने की संस्कृति और मजबूत बिजनेस रिलेशनशिप पर खास ध्यान दिया जाता है।
टैग्स