होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिबेट शो में हुआ कुछ ऐसा, गेस्ट को होना पड़ा शर्मिंदा
डिबेट शो में हुआ कुछ ऐसा, गेस्ट को होना पड़ा शर्मिंदा
न्यूज चैनलों पर डिबेट के बीच कई बार आपने कुछ ऐसा देखा होगा, जो आपको हैरान कर दे। कई बार मामला हाथापाई पर भी उतरते हुए देखा होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
न्यूज चैनलों पर डिबेट के बीच कई बार आपने कुछ ऐसा देखा होगा, जो आपको हैरान कर दे। कई बार मामला हाथापाई पर भी उतरते हुए देखा होगा। लेकिन आज ऐसे डिबेट की बात कर रहे हैं, जहां मामला कुछ और ही है। दरअसल, पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के लाइव डिबेट में कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है।
हुआ यूं कि हाल ही में पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘दुनिया न्यूज’ पर लाइव डिबेट के दौरान एक पैनलिस्ट अपनी कुर्सी से गिर गया, जिसके बाद यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस डिबेट शो को एंकर सैयदा आयशा नाज होस्ट कर रहीं थी, जिसमें चार गेस्ट शो का हिस्सा थे। ये सभी इमरान खान के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सरकार पर पाकिस्तानी नागरिकों के असंतोष के बारे में चर्चा कर रहे थे। पैनल में शामिल से एक गेस्ट अपनी बात रख रहे थे कि तभी अचानक उनकी कुर्सी टूट जाती है और वे धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं। ये देखकर वहां बैठे सभी लोग चौंक जाते हैं और एंकर झटपट ब्रेक पर चली जाती है, इस वीडियो को पाकिस्तान की ही एक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके बाद ये वायरल हो गया है-
Oh my god. pic.twitter.com/K2B1OCtO4L
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) March 1, 2020
टैग्स चैनल पाकिस्तान टीवी डिबेट गेस्ट कुर्सी