होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'प्लेनेट मराठी' ने अभिनेता आयुष शाह को भेजा लीगल नोटिस, मांगा 10 करोड़ का हर्जाना
'प्लेनेट मराठी' ने अभिनेता आयुष शाह को भेजा लीगल नोटिस, मांगा 10 करोड़ का हर्जाना
डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्लेनेट मराठी (Planet Marathi) के फाउंडर अक्षय बरदापुरकर ने अभिनेता आयुष शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्लेनेट मराठी (Planet Marathi) के फाउंडर अक्षय बरदापुरकर ने अभिनेता आयुष शाह के खिलाफ कानूनी कदम उठाते हुए 10 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयुष शाह के एक करोड़ रुपये से अधिक के चेक बाउंस हो जाने के आरोप के बाद अक्षय ने यह कदम उठाया है।
आरोप है कि आयुष शाह ने प्लेनेट मराठी के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप लगाए हैं, जिससे इस प्लेटफॉर्म की छवि और बिजनेस को नुकसान पहुंचा है।
प्लेनेट मराठी के अनुसार, आयुष शाह ने उनके प्लेटफॉर्म और उसकी संचालन प्रक्रिया को लेकर गलत तथ्य प्रस्तुत किए और पब्लिक डोमेन में ऐसे दावे किए जो वास्तविकता से दूर हैं। कंपनी का दावा है कि ये आरोप न केवल झूठे हैं, बल्कि इनके जरिए उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। नोटिस में कहा गया है कि आयुष शाह ने साइन किए गए खाली चेक में अपनी मनमानी से जानकारी भरकर उन्हें जमा कर दिया और इसके आधार पर गलत दावा प्रस्तुत किया।
कानूनी विशेषज्ञों की मदद से प्लेनेट मराठी ने इन आरोपों को चुनौती दी है और आयुष शाह से माफी की मांग की है। इसके साथ ही 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि आयुषशाह ने इस महीने की शुरुआत में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष शिकायत दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बरदापुरकर ने उन्हें एक करोड़ चौदह लाख तीस हजार 400 रुपये की कुल राशि के नौ हस्ताक्षरित चेक जारी किए थे, लेकिन बैंक में जमा करने पर ये चेक बाउंस हो गए।
टैग्स प्लेनेट मराठी अक्षय बरदापुरकर डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म प्लेनेट मराठी ग्रुप मराठी न्यूज न्यूज वर्टिकल हर्जाना आयुष शाह compensation आयुष शाह