होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चाकू घोंपकर की पत्रकार की हत्या, पहले भी मिली थी धमकी
चाकू घोंपकर की पत्रकार की हत्या, पहले भी मिली थी धमकी
दुनियाभर की मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने पीड़ित परिजनों के हवाले से बताया कि पिछले साल जून और नवंबर में पत्रकार को धमकी मिली थी
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकारों को अपने काम के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आए दिन पत्रकारों पर हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब मेक्सिको में एक न्यूज वेबसाइट के प्रमुख की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस देश में इस साल अब तक 10 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। बताया जाता है कि 42 वर्षीय पत्रकार नेविथ कोंडेस जारमिलो स्थानीय न्यूज वेबसाइट 'तेजुपिल्को' के प्रमुख और सामुदायिक रेडियो स्टेशन के प्रेजेंटर थे। शनिवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ।
दुनियाभर की मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) ने मृतक पत्रकार के परिजनों के हवाले से बताया कि जारमिलो को पिछले साल जून और नवंबर में धमकी मिली थी। उन्होंने संघीय सरकार से अपने लिए सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन नौकरशाही से जुड़ी प्रक्रियाओं के चलते उन्होंने सुरक्षा मानदंडों को मानने से इनकार कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2000 से अब तक मेक्सिको में करीब 100 पत्रकार मारे गए हैं।
टैग्स रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स पत्रकार की हत्या नेविथ कोंडेस जारमिलो मेक्सिको