होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यूट्यूबर ध्रुव राठी के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरिसया बोले, तो फिर हो जाए 'डिबेट'
यूट्यूबर ध्रुव राठी के इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरिसया बोले, तो फिर हो जाए 'डिबेट'
यह मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट है। इंडिया एलायंस इस सीट पर मात्र 48 वोटों से हारी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
मुंबई उत्तर-पश्चिम (Mumbai North West) लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच, एक बार फिर EVM को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, रवींद्र वायकर महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बने हैं। वह इस सीट से शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़े थे और महज 48 वोटों से जीते थे। अब उनकी इस जीत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा इसलिए, रवींद्र वायकर के रिश्तेदार की ओर से कथित तौर पर 4 जून को मतगणना केंद्र के भीतर मोबाइल इस्तेमाल करने का आरोप है।
वायकर से चुनाव हारने वाले उद्धव सेना के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ने यह मामला उठाया और दोबारा से काउंटिंग और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच की मांग की। मामला तूल पकड़ता देख चुनाव आयोग ने भी इस बीच यह स्पष्ट कर दिया है कि कोर्ट के आदेश के बिना वो सीसीटीवी फुटेज किसी को नहीं देगा। यहां तक कि पुलिस को भी यह फुटेज नहीं दिया जाएगा।
4 जून को मतगणना के दिन शिंदे शिवसेना गुट के नव निर्वाचित सांसद रविंद्र वायकर के रिश्तेदार की मोबाइल पर ईवीएम का ओटीपी आने की बात सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अमोल कीर्तिकर ने चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में जाने की बात कही है। कीर्तिकर ने कहा कि पूरे मामले पर कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श हो रहा है। इसमें चीफ इलेक्शन एजेंट व अन्य लोग शामिल हैं।
अमोल कीर्तिकर ने कहा कि हम हाई कोर्ट में री-काउंटिंग और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ री-इलेक्शन की मांग करेंगे। हम ड्रॉफ्ट तैयार कर रहे हैं। अगले 8 से 10 दिनों में हाई कोर्ट में केस फ़ाइल करेंगे।
इसी मामले को लेकर फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 'एक्स' ने भी मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट पर दोबारा चुनाव कराए जाने की मांग की और EVM को लेकर संदेह जताया है।
उन्होंने लिखा, 'यह मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट है। इंडिया एलायंस इस सीट पर मात्र 48 वोटों से हारी है। एनडीए उम्मीदवार के रिश्तेदार के पास एक ऐसा फोन था, जिससे ईवीएम को अनलॉक किया जा सकता था। भारतीय चुनाव आयोग को इस निर्वाचन क्षेत्र में फिर से चुनाव कराने का आदेश देना चाहिए!'
This is the Mumbai North West Lok Sabha Seat
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) June 16, 2024
INDIA Alliance lost this seat by just 48 votes. The NDA candidate’s relative had a phone which could unlock EVM. @ECISVEEP must order a re-election in this constituency! pic.twitter.com/Kd0CTw6t2X
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, 'सुधार: यह ईवीएम के बारे में नहीं है, बल्कि ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम) के बारे में है। लेख का शीर्षक भ्रामक है। भले ही, यह मोबाइल फोन के अनधिकृत उपयोग से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। इस सीट पर फिर से चुनाव होना चाहिए।'
CORRECTION: It’s not about EVM, but about ETPBS (Electronically Transmitted Postal Ballot System)
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) June 16, 2024
Headline of the article is misleading
Regardless, this is a serious issue involving unauthorized use of mobile phone. Re-election should be done on this seat. pic.twitter.com/brj7CbhwJa
वहीं, बार-बार EVM पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने एक डिबेट के जरिए हल करने का समाधान दिया है और कहा कि मैं ध्रुव राठी को अपने डिबेट के लिए खुले मंच से आमंत्रित करता हूं और कहना चाहता हूं कि वह साबित करें कि EVM को है किया जा सकता है।
प्रिय ध्रुव राठी जी, आज का आपका ट्वीट देखा। आपने एकबार फिर से EVM पर संदेह के बादल खड़े किए हैं। पिछले कई साल से EVM पर होने वाले चर्चा में एक पत्रकार के तौर पर मैं प्रत्यक्षदर्शी रहा हूं। अपने 31 साल के करियर में मैंने बुलेट से बैलेट के चुनाव देखे हैं। उसके बाद भारत की चुनाव व्यवस्था को EVM के जरिए सुधरते हुए भी देखा है। क्यों न एक बार खुल कर बहस हो जाये। या तो आप साबित कर दो कि EVM हैक की जा सकती है या मैं ये साबित कर दूं कि EVM हैक नहीं हो सकती है। प्रजातंत्र में बहस जरूरी है। उम्मीद करता हूं कि भारत में जगह और समय आप खुद तय कर लेंगे। एकबार खुलकर बात हो जाए। क्यों बेचारे EVM पर बार-बार लांछन लगाना। सब आमने-सामने बैठकर साफ हो जाये तो बेहतर रहेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और लोकतंत्र में संवाद सबसे ज्यादा जरूरी है।
प्रिय ध्रुव राठी जी, @dhruv_rathee
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) June 17, 2024
आज का आपका ट्वीट देखा। आपने एकबार फिर से EVM पर संदेह के बादल खड़े किए हैं। पिछले कई साल से EVM पर होने वाले चर्चा में एक पत्रकार के तौर पर मैं प्रत्यक्षदर्शी रहा हूँ। अपने 31 साल के करियर में मैंने बुलेट से बैलेट के चुनाव देखे हैं। उसके बाद… pic.twitter.com/YLVD4EajYA
टैग्स दीपक चौरसिया ध्रुव राठी