होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया के खिलाफ बढ़ते मानहानि के मामलों पर HC ने जताई चिंता, की ये सख्त टिप्पणी
मीडिया के खिलाफ बढ़ते मानहानि के मामलों पर HC ने जताई चिंता, की ये सख्त टिप्पणी
मीडिया के खिलाफ बढ़ते मानहानि के मामलों पर मद्रास हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया के खिलाफ बढ़ते मानहानि के मामलों पर मद्रास हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। हाई कोर्ट का कहना है कि रिपोर्टिंग में महज कुछ अशुद्धियों पर मीडिया के खिलाफ अभियोजन को सही नहीं ठहराया जा सकता है।
मामले की सुनवाई के दौरान मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीनाथन का कहना था कि कुछ शक्तिशाली राजनेता और उद्योगपति मीडिया को डराने के लिए मानहानि के मामलों का इस्तेमाल ‘हथियारों’ के रूप में कर रहे हैं। इसके साथ ही अदालत ने एक प्रमुख अंग्रेजी अखबार और दो पत्रकारों के खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले का NUJ(I) ने किया स्वागत, जारी किया ये स्टेटमेंट
अदालत का यह भी कहना था कि जब हाई कोर्ट ने रेत के अवैध खनन के आरोपों पर नोटिस जारी किया और यह सवाल सार्वजनिक तौर पर उठाया गया तो मीडिया को इस स्टोरी को छापने का अधिकार है।
गौरतलब है कि रेत खनन में अनियमितता बरतने को लेकर हाई कोर्ट में दायर याचिका के आधार पर इस अंग्रेजी अखबार में वर्ष 2015 में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसे लेकर अखबार के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट में चला गया था।
टैग्स मीडिया मद्रास हाई कोर्ट अवमानना मामला