होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Omnicom-IPG विलय: BBDO Group में शामिल होंगे BBDO India, Ulka और Mudra के कुछ हिस्से

Omnicom-IPG विलय: BBDO Group में शामिल होंगे BBDO India, Ulka और Mudra के कुछ हिस्से

Omnicom Advertising India ने बताया है कि अब Ulka और Mudra के कुछ हिस्से BBDO Group के तहत काम करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago

ओम्निकॉम ऐडवर्टाइजिंग इंडिया (Omnicom Advertising India) ने बताया कि अब Ulka और Mudra के कुछ हिस्से BBDO Group के तहत काम करेंगे।

कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने IMPACT को बताया, “BBDO Group में BBDO India, Ulka और Mudra के कुछ हिस्से शामिल होंगे। कुछ क्लाइंट और काम की निरंतरता के आधार पर FCB और DDB के कुछ हिस्सों को McCann और BBDO Group में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा Volkswagen क्लाइंट के लिए Bernbach नाम की मल्टी-मार्केट टीम भी होगी, जो DDB के फाउंडर Bill Bernbach और कार कंपनी के संबंध को मान्यता देती है। नेतृत्व से जुड़े फैसले तब सार्वजनिक किए जाएंगे जब तैयार होंगे।”

इस हफ्ते पहले रिपोर्ट आयी थी कि Omnicom Group अपनी ग्लोबल ऑपरेशन को सरल बनाने और डुप्लिकेट काम कम करने के लिए कई एजेंसी ब्रैंड्स बंद करने वाला है।

सूत्रों के अनुसार, नए स्ट्रक्चर के तहत यह बदलाव मुख्य रूप से उन बिजनेस यूनिट्स में होंगे जहां Omnicom और IPG की सेवाएं ओवरलैप करती हैं, खासकर क्रिएटिव, मीडिया बायिंग, प्रोडक्शन और ऑपरेशनल सपोर्ट में। उद्देश्य है डुप्लीकेट काम हटाना, प्लेटफॉर्म और सिस्टम को एकीकृत करना और एक लचीला स्ट्रक्चर बनाना जो ग्लोबली स्केल कर सके।

Omnicom Group ने पहले ही घोषणा की है कि DDB, FCB और MullenLowe जैसे लेगसी ब्रैंड्स अब स्वतंत्र ग्लोबल नेटवर्क के रूप में नहीं रहेंगे। नए स्ट्रक्चर में तीन मुख्य क्रिएटिव नेटवर्क होंगे: BBDO, McCann और TBWA।

नेतृत्व की स्थिति में भी बदलाव की जानकारी दी गई है: John Wren सीईओ और चेयरमैन बने रहेंगे, Phil Angelastro ईवीपी व सीएफओ रहेंगे, जबकि Philippe Krakowsky और Daryl Simm को-प्रेजिडेंट्स और सीओओ बनेंगे। Krakowsky, Patrick Moore और E. Lee Wyatt Jr. Omnicom बोर्ड में शामिल होंगे। पूरी नेतृत्व संरचना 1 दिसंबर 2025 को सामने आएगी। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

11 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

19 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

8 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

18 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

18 hours ago