होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जाने-माने खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने लॉन्च किया अपना नया वेंचर

जाने-माने खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने लॉन्च किया अपना नया वेंचर

पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ समूह में कंसल्टिंग एडिटर पद से इस्तीफा देने के बाद जाने-माने खेल पत्रकार, लेखक और शिक्षाविद बोरिया मजूमदार ने अब नई दिशा में कदम बढ़ाया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पिछले दिनों ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में कंसल्टिंग एडिटर पद से इस्तीफा देने के बाद जाने-माने खेल पत्रकार, लेखक और शिक्षाविद बोरिया मजूमदार ने अब नई दिशा में कदम बढ़ाया है। दरअसल, अब उन्होंने अपना नया वेंचर ‘RevSportz’ लॉन्च किया है। बता दें कि बोरिया मजूमदार करीब नौ साल से ‘इंडिया टुडे’ के साथ जुड़े हुए थे।

‘RevSportz’ की शुरुआत बोरिया मजूमदार द्वारा की गई है और इसे प्रांतिक मजूमदार (Prantik Mazumdar) द्वारा सपोर्ट दिया जा रहा है, जो इस नए वेंचर में रणनीतिक सलाहकार (Strategic Advisor) होंगे। प्रांतिक सिंगापुर में एक प्रसिद्ध डिजिटल मार्केटर, एंटरप्रिन्योर और वेंचर निवेशक हैं। इसके अलावा इसमें दुबई के भी दो निवेशक हैं, जो कार्पोरेट जगत में काफी सीनियर हैं।

बताया जाता है कि इस नए वेंचर में छह वर्टिकल्स होंगे। ‘RevSportz’ पहले ही ट्विटर और कोका कोला, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, फैनेटिक स्पोर्ट्स, जस्ट माई रूट्स जैसे अन्य ब्रैंड्स के साथ करार कर चुका है। कंटेंट की बात करें तो मजूमदार अपने नए शो ‘बैकस्टेज विद बोरिया’ (Backstage with Boria) के साथ वापस आएंगे, जो 10 दिसंबर 2021 को लॉन्च होगा। इस शो के प्रोमो तीन दिसंबर से प्रसारित होने शुरू हो जाएंगे और यह सीरीज प्रमुख विषयों जैसे-नेतृत्व, जीत का मंत्र, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन की चुनौतियों को समझना, वापसी की कहानियां और अंत में टीम निर्माण और कोचिंग पर केंद्रित होगी। यह एक मल्टी-स्पोर्ट्स सीरीज है, जिसमें देश-दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट शामिल हैं। पहली श्रृंखला में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, डेविड वार्नर, केन विलियमसन और वीवीएस लक्ष्मण जैसे कुछ नाम शामिल होंगे। इस सीरीज में भारत के कई समकालीन क्रिकेट स्टार्स के शामिल होने की भी उम्मीद है, जिनके नामों के बारे में मजूमदार ने अभी खुलासा नहीं किया है।

‘RevSportz’ स्पोर्ट्स की कवरेज और विकास के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाएगा और केवल किसी एक खेल पर ध्यान केंद्रित नहीं करेगा। इसमें ओलंपिक, पैरालंपिक और महिलाओं के खेल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पहला डिजिटल ऑक्शन 24 दिसंबर 2021 को होगा। इसमें कुछ आइटम 1932 और 1936 में भारत के शुरुआती क्रिकेट दौरों के हैं और सार्वजनिक क्षेत्र में पहले कभी नहीं देखे गए हैं। ‘RevSportz’ कंपनी के साथ पहले से ही जुड़े हुए विशेषज्ञों और वरिष्ठ कमेंटेटर्स के साथ विभिन्न भाषाओं में भी कंटेंट तैयार करेगा।

अपने नए वेंचर के बारे में बोरिया मजूमदार का कहना है, ‘मैं पिछले कुछ हफ्तों में एथलीटों, कॉरपोरेट्स, खेल प्रशासकों और कई अन्य लोगों से मिले समर्थन की दिल से सराहना करता हूं। यह एक मल्टी स्पोर्ट्स, बहु-भाषी वेंचर होगा, जिसके मूल में एथलीट और प्रशंसक होंगे। हमारे पास एक शानदार टीम है, जो हमारे प्रशंसकों के लिए गुणवत्तापूर्ण कंटेंट उपलब्ध कराएगी।’ ‘RevSportz’ ने फिलहाल अपना बेस भारत, दुबई और सिंगापुर में रखा है और आगे इसकी यूके, यूएस और ऑस्ट्रेलिया में विस्तार करने की योजना है।

वहीं, इस बारे में प्रांतिक मजूमदार का कहना है, ‘एक इंडस्ट्री के रूप में स्पोर्ट्स में समाज को प्रेरित करने और उन्हें शिक्षित करने का काफी अवसर है। हमारा मानना ​​है कि डिजिटल टेक्नोलॉजी का जिस तरह से उपभोग किया जाता है और इसके द्वारा संपर्क किया जाता है, इससे यह स्पोर्ट्स बिजनेस में क्रांति लाने में मदद कर सकती है। ‘RevSportz’ का लक्ष्य एथलीटों, प्रशंसकों, ब्रैंड भागीदारों और खेल निकायों के समर्थन से बदलाव लाना होगा। इस मिशन पर ‘RevSportz’ को समर्थन और सलाह देने का अवसर पाकर मैं आभारी और उत्साहित हूं।’


टैग्स इंडिया टुडे सलाहकार संपादक कंसल्टिंग एडिटर बोरिया मजूमदार
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

17 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

17 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago