होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / तमाम न्यूज पोर्टल्स पर चली PTI की इस खबर को प्रसार भारती ने बताया फेक

तमाम न्यूज पोर्टल्स पर चली PTI की इस खबर को प्रसार भारती ने बताया फेक

‘प्रसार भारती’ के CEO शशि शेखर ने खुद इसका खंडन किया और पीटीआई की इस खबर को फेक न्यूज करार दिया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तमाम न्यूज वेबसाइट्स पर खबर चलाई गई कि भाकपा सांसद बिनय विश्वम ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रसार भारती सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो और टीवी चैनलों को बंद करने का प्रयास कर रही है। यह खबर वेबसाइट्स पर पीटीआई (PTI) के हवाले से चलाई गई, लेकिन बाद में इस खबर को पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने फेक बताया है।

‘प्रसार भारती’ के CEO शशि शेखर ने खुद इसका खंडन किया और पीटीआई की इस खबर को फेक न्यूज करार दिया। उन्होंने कहा कि एक न्यूज संज्ञान में आई है कि पीटाआई ने रिपोर्ट में रेडियो स्टेशन बंद होने का दावा किया है। जोकि फेक है। यह फर्जी खबर है। आकाशवाणी का कोई भी रेडियो स्टेशन न तो केरल में और न ही भारत में कहीं भी बंद किया जा रहा है।  

पीटीआई की ओर से दावा किया गया कि भाकपा सांसद बिनय विश्वम ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रसार भारती सरकार द्वारा वित्त पोषित रेडियो और टीवी चैनलों को बंद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि ऑनलाइन माध्यम इनका विकल्प नहीं हो सकते हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विश्वम ने कहा कि यह एक 'गलत' विचार है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आसानी से इंटरनेट का उपयोग कर सकता है।

इस खबर में आगे बताया गया कि विश्वम ने कहा कि इंटरनेट की उपलब्धता वित्तीय, सामाजिक और भौगोलिक परिस्थितियों पर निर्भर करती है और इन बाधाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिखा है, जिस पर तत्काल आपके हस्तक्षेप की आवश्यकता है। प्रसार भारती सरकार द्वारा वित्त पोषित सूचना माध्यमों के प्रांतीय एवं राष्टीय स्तर के संस्थानों को बंद करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा इसी तरह पहले 2017 में की गई कार्रवाई में 769 टीवी चैनलों को बंद किया गया था।

उनका आरोप था कि सरकार ऐसा मानती है कि अब इन TV और रेडियो चैनलों का संचालन आर्थिक रूप से ठीक नहीं है। वो यहां तक कह बैठे कि नवंबर 18, 2020 को हुई ‘प्रसार भारती’ की एक बैठक में ही इस पर निर्णय लिया गया कि केरल के चैनल्स में काफी मजबूती से कटौती की जाएगी। उन्होंने इन चैनलों के संचालन को मजबूत करने, उचित मात्रा में मानव संसाधन व अन्य संसाधनों को मुहैया कराने की भी अपील की।

हालांकि, ‘प्रसार भारती’ की प्रतिक्रिया के बाद ये स्पष्ट हो गया कि ये आरोप नहीं बल्कि सिर्फ कोरे दावे थे, जिनका सच्चाई से कोई सरोकार था ही नहीं। वहीं इसे पीटीआई ने भी इसे ज्यों का त्यों चला दिया। शशि शेखर ने स्पष्टीकरण के बाद पीटीआई ने दावा किया कि उसने ऐसी कोई खबर चलाई ही नहीं है, बल्कि राज्यसभा सांसद के आरोपों को प्रकाशित किया है।

न्यूज एजेंसी ने कहा कि उसने सीईओ शशि शेखर द्वारा इस खबर को नकारे जाने के बाद उनके स्पष्टीकरण को भी खबर में शामिल किया है। इसके बाद शशि शेखर ने नसीहत दी कि अच्छा होता अगर जल्दबाजी में खबर प्रकाशित करने से पहले पीटीआई ने स्पष्टीकरण ले लिया होता।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इसी तरह पीटीआई ने जालंधर, भुज और गोरखपुर स्टेशनों को बंद किए जाने की अफवाह फैलाई थी, जबकि इन तीनों ही स्टेशनों से जमीनी, सैटेलाइट और इंटरनेट  इन तीनों ही माध्यमों से कार्यक्रम पेश कर रहे हैं।

‘प्रसार भारती’ के सीईओ ने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो एक मात्र ऐसा ब्रॉडकास्टर है जो FM, SW, डिजिटल, डीआरएम और इंटरनेट– इन सभी माध्यमों से रेडियो स्टेशनों का संचालन करता है। साथ ही तमाम बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद देश के कठिन व दुर्गम इलाकों तक अपनी सेवाएं पहुंचाता है। साथ ही कहा कि तकनीक का इस्तेमाल कर के इसे और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाई जा रही है। इसके लिए डिजिटलाइजेशन और ऑटोमेशन का सहारा लिया जा रहा है।

 


टैग्स फेक न्यूज प्रसार भारती शशि शेखर पीटीआई प्रकाश जावड़ेकर सूचना-प्रसारण मंत्री खबर बिनय विश्वम
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

10 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

18 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago