होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सुभाष चंद्रा के खिलाफ 30 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा ‘SEBI’

सुभाष चंद्रा के खिलाफ 30 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा ‘SEBI’

फंड डायवर्जन मामले में ‘सेबी’ द्वारा जारी समन के खिलाफ सुभाष चंद्रा की याचिका पर न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला ने सुनवाई की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ (ZEE) के चेयरमैन एमेरिटस सुभाष चंद्रा को राहत देते हुए ‘भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड’ (SEBI) ने बॉम्बे हाई कोर्ट के समक्ष कहा है कि वह कथित फंड डायवर्जन मामले में उन्हें जारी किए गए समन पर 30 अप्रैल तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा।  

फंड डायवर्जन मामले में ‘सेबी’ द्वारा जारी समन के खिलाफ सुभाष चंद्रा की याचिका पर न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला ने सुनवाई की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुभाष चंद्रा को इस मामले में कथित रूप से प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए कहा गया है।

बता दें कि सुभाष चंद्रा ने इस मामले में यह आरोप लगाते हुए पांच जनवरी को अदालत का रुख किया था कि ‘सेबी’ के समन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि उनके खिलाफ आरोप पहले ही साबित हो चुके हैं।

अपनी याचिका में यह आरोप लगाते हुए कि उनके खिलाफ समन ‘अनुचित’ और ‘पक्षपातपूर्ण’ था, सुभाष चंद्रा ने कथित तौर पर अदालत से समन को ‘अवैध’ और ‘शून्य’ घोषित करने का अनुरोध किया था।

‘सेबी’ ने जनवरी में सुभाष चंद्रा को फंड डायवर्जन मामले में कई समन जारी किए। बाजार नियामक ने दलील दी कि सुभाष चंद्रा ने समन का जवाब नहीं दिया। गौरतलब है कि ‘सेबी’ ने पहले ‘ZEEL’ पर 2000 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का आरोप लगाया था। वहीं, ‘ZEEL’ ने इन आरोपों को गलत और झूठा बताया है।


टैग्स सुभाष चंद्रा सेबी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

15 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

2 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

2 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

2 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

14 hours ago