होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'डिज्नी' के साथ विलय से पहले नीता व आकाश अंबानी Viacom18 के बोर्ड में हुए शामिल

'डिज्नी' के साथ विलय से पहले नीता व आकाश अंबानी Viacom18 के बोर्ड में हुए शामिल

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी को 'वायकॉम18' के बोर्ड में शामिल किया गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 'वायकॉम18' (Viacom18) और वॉल्ट डिज्नी की 'स्टार इंडिया' (Star India) के बहुप्रतीक्षित मर्जर से पहले, रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश अंबानी को 'वायकॉम18' के बोर्ड में शामिल किया गया है। 'वायकॉम18', रिलायंस इंडस्ट्रीज और बोधि ट्री सिस्टम्स के स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी है।

नीता और आकाश की यह नियुक्ति इस महत्वपूर्ण मर्जर प्रक्रिया के बीच एक अहम कदम मानी जा रही है। आकाश अंबानी, जो रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन हैं और उनकी मां नीता अंबानी की बोर्ड में एंट्री 'वायकॉम18' और 'स्टार इंडिया' के संयुक्त संचालन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

सूत्रों के अनुसार, 'वायकॉम18' के बोर्ड में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख लोग हैं-  जेम्स मर्डोक, जो बोधि ट्री सिस्टम्स के को-प्रमोटर हैं, मोहम्मद अहमद अल-हरदान, जो कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के में टेक्नोलॉजी, मीडिया व टेलीकॉम के हेड हैं और बोधि ट्री में एक प्रमुख इन्वेस्टर हैं, ज्योति देशपांडे, जो RIL में मीडिया व कंटेंट बिजनेस की प्रेजिडेंट हैं और शुवा मंडल, जो अनाग्राम पार्टनर्स की पार्टनर हैं।

इस मर्जर प्रक्रिया को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंजूरी दी है। इसके तहत, Viacom18 पहले अपनी संपत्तियों को अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Digital18 को ट्रांसफर करेगा, जो फिर इन संपत्तियों को Star India में शेयरों के बदले ट्रांसफर करेगा, जिससे प्रभावी रूप से दोनों कंपनियों के संचालन को एकीकृत संरचना के तहत विलय कर दिया जाएगा।

'वायकॉम18' और Walt Disney’s Star India के इस संयुक्त उपक्रम की कुल वैल्यू 70,352 करोड़ रुपये (US$ 8.5 बिलियन) आंकी गई है, जो कि मर्जर के बाद की गणना है। इस संयुक्त उपक्रम का नियंत्रण रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास होगा, जिसमें 16.34% हिस्सेदारी रिलायंस की होगी, 46.82% 'वायकॉम18' के पास और 36.84% हिस्सेदारी डिज्नी की होगी। डिज्नी कुछ अतिरिक्त मीडिया संपत्तियां भी इस संयुक्त उपक्रम में योगदान कर सकता है, जो नियामक और तृतीय-पक्ष की मंजूरी पर निर्भर करेगा।

इस महत्वपूर्ण मर्जर के साथ, भारतीय मीडिया और OTT स्पेस में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है और यह गठबंधन कंटेंट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बड़े बदलावों की उम्मीद पैदा करता है।


टैग्स वायकॉम18 डिज्नी विलय आकाश अंबानी नीता अंबानी
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

59 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

4 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago