होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Viacom18’ ने निशित वोरा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘Viacom18’ ने निशित वोरा को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले निशित वोरा ‘थिंक9 कंज्यूमर टेक्नोलॉजीस प्रा. लि.’ (Think9 Consumer Technologies Pvt Ltd) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘वायकॉम18’ (Viacom18) मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने निशित वोरा को अपने यहां नियुक्त किया है। उन्हें इस कंपनी के इंटीग्रेटेड नेटवर्क सॉल्यूशंस में हेड (मार्केटिंग, ब्रैंड और डिजिटल) की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी इस नियुक्ति के बारे में निशित वोरा ने लिंक्डइन पर जानकारी साझा की है।

इस पोस्ट में निशित ने लिखा है, ‘यह Viacom18 Media Private Limited के इंटीग्रेटेड नेटवर्क सॉल्यूशंस में हेड-मार्केटिंग, ब्रैंड और डिजिटल के रूप में अपने नए कार्य को शुरू करने का समय है।’

बता दें कि इससे पहले निशित वोरा ‘थिंक9 कंज्यूमर टेक्नोलॉजीस प्रा. लि.’ (Think9 Consumer Technologies Pvt Ltd) में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (डिजिटल) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

वोरा को मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में काम करने का काफी अनुभव है। पूर्व में वह ‘Future Group India’, ‘FoxyMoron’ और ’FCB Ulka’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।


टैग्स वायकॉम18 मार्केटिंग हेड नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग निशित बी वोरा
सम्बंधित खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

46 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

46 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

7 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago