होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TikTok में इस बड़े पद से निखिल गांधी ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट
TikTok में इस बड़े पद से निखिल गांधी ने दिया इस्तीफा: रिपोर्ट
एक न्यूज पोर्टल के हवाले से मिली खबर के अनुसार, फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘बाइटडांस’ (ByteDance) कंपनी के स्वामित्व वाले शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म ‘टिकटॉक’ (TikTok) में पिछले दिनों हेड (मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, तुर्की और साउथ एशिया) के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालने वाले निखिल गांधी के बारे में खबर है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।
एक न्यूज पोर्टल के हवाले से मिली खबर के अनुसार, फिलहाल वह नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। ‘टिकटॉक’ को जॉइन करने से पहले निखिल गांधी ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के प्रेजिडेंट और सीओओ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
इससे पहले वह ‘द वॉल्ट डिज्नी’ (The Walt Disney) कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं। बता दें कि ‘टिकटॉक’ ने भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था। इससे देश में टिकटॉक के 2000 एम्प्लॉयीज प्रभावित हुए थे।
टैग्स इस्तीफा टिकटॉक निखिल गांधी बाइटडांस