होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार से हो गई बड़ी गलती, अब उड़ रहा मजाक

अखबार से हो गई बड़ी गलती, अब उड़ रहा मजाक

अखबार की गलती के कारण सोशल मीडिया पर अब उसका खूब मजाक बनाया जा रहा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

काम करने के दौरान कई बार ऐसी तमाम गलतियां हो जाती हैं कि सिवाय पछतावे अथवा माफी मांगने के कोई चारा नहीं बचता है। ऑस्ट्रेलिया के लोकप्रिय टैबलॉयड अखबारों में शुमार ‘द डेली टेलिग्राफ’ (The Daily Telegraph) अखबार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब गुरुवार के इसके एडिशन में प्रतिद्वंद्वी अखबार के दो पेज पब्लिश हो गए।

हालांकि, मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के स्वामित्व वाले सिडनी के इस अखबार ने इसके बाद माफी मांगते हुए कहा है, ‘प्रॉडक्शन की प्रक्रिया के दौरान गलती से ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ (The Sydney Morning Herald) के दो पेज इसके साथ पब्लिश हो गए थे।‘ इन पेजों में एडिटोरियल पेज भी शामिल था, जिसमें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कदम उठाने की मांग उठाई गई थी। ‘द डेली टेलिग्राफ’ की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है, ‘दोनों अखबार प्रिंटिंग की सुविधा आपस में शेयर करते हैं, जिसके कारण इस तरह की परेशानी हुई। हम इसके लिए माफी मांगते हैं।’

अखबार में इस तरह की गलती होते ही यह पाठकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग इसका मजाक बनाने से भी नहीं चूके। इस बारे में ‘द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की पत्रकार केट मैकक्लिमोंट (Kate McClymont) ने लिखा है, ‘माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है। हेराल्ड के कुछ पेज पाठकों को बोनस के रूप में मिले हैं।’ वहीं, एक अन्य ट्विटर यूजर ने मजाक में कहा है कि हो सकता है कि अखबार में उस दिन किसी व्यक्ति की नौकरी का आखिरी दिन रहा होगा। एक अन्य यूजर ने भी मजाक बनाते हुए लिखा है, प्रिंटिंग के लिए एक ही सुविधा शेयर करने के बाद अब अखबार भी शेयर किया जा रहा है, क्या यह कॉस्ट कटिंग है?’

गौरतलब है कि हेराल्ड के स्वामित्व वाली कंपनी ‘फेयरफैक्स’ (Fairfax) वर्ष 2018 में टेलिग्राफ के स्वामित्व वाली कंपनी ‘न्यूज कॉर्प’ (News Corp) के साथ प्रिंटिंग की सुविधा शेयर करने पर सहमत हो गई थी। बाद में फेयरफैक्स कंपनी का किसी दूसरे बिजनेस ‘नाइन’ (Nine) में विलय हो गया था, जिसके पास इस समय हेराल्ड का स्वामित्व है।

 


टैग्स द डेली टेलिग्राफ प्रिंटिंग में गड़बड़ी रूपर्ट मर्डोक द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड
सम्बंधित खबरें

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

9 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

17 hours ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया रणनीति के मजबूत स्तंभ अरुण शर्मा का प्रेरक सफर

अरुण शर्मा इस समय इनिशिएटिव मीडिया में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) और मैग्ना एट इनिशिएटिव के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और आज उनका जन्मदिन है।

1 day ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

10 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

7 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

17 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

17 hours ago