होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन आरोपों में घिरे संपादक को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता
इन आरोपों में घिरे संपादक को पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता
शिकायत मिलने के बाद महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस ने उठाया कदम, बेटे को भी किया गिरफ्तार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
व्यवसायी को धमकी देकर उससे चार लाख रुपए की वसूली करने के आरोप में महाराष्ट्र की औरंगाबाद पुलिस ने एक साप्ताहिक अखबार के संपादक और उसके पुत्र को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इस मामले में जवाहर नगर निवासी प्रदीप लालचंद मनकानी नामक व्यवसायी ने पुंडलीक नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदीप का आरोप था कि साप्ताहिक समाचार पत्र का संपादक जगन सुकाजी किरिटशाई उससे रुपयों की मांग कर रहा है। जगन पर चार लाख रुपए मांगने तथा ऐसा नहीं करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देने का आरोप है।
प्रदीप ने पांच अक्टूबर को आरोपित को 50000 रुपए दिए थे, लेकिन वह बाकी रकम की मांग करता रहा। आरोप है कि संपादक ने प्रदीप के भाई राजू को भी फोन कर रुपए देने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी ने पुलिस से संपर्क कर पूरी बात बता दी।
इस पर पुलिस ने बीड बाईपास रोड स्थित एक होटल में जाल बिछाकर जगन और उनके बेटे मिलिंद को प्रदीप और उनके भाई से रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
टैग्स महाराष्ट्र औरंगाबाद पुलिस संपादक गिरफ्तार जबरन वसूली