होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / याद है वो 16 मई जब मोदी के रंग में कुछ यूं रंग गए थे देशी-विदेशी अखबार, देखें यहां
याद है वो 16 मई जब मोदी के रंग में कुछ यूं रंग गए थे देशी-विदेशी अखबार, देखें यहां
16 मई 2014 को आया था वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
बीजेपी के लिए 16 मई, 2014 काफी खास दिन है। दरअसल, 16वीं लोकसभा के गठन के लिए वर्ष 2014 में हुए आम चुनावों में 16 मई को ही बीजेपी ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। उस समय देश-विदेश की मीडिया में बस नरेंद्र मोदी का नाम ही छाया हुआ था। आखिर, ऐसा होना लाजिमी भी था, क्योंकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश में पहली बार बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिली थी, जिसने सभी पूर्वानुमानों को ध्वस्त कर दिया था।
उस दौरान 1984 के बाद के 30 वर्षों में भाजपा ऐसी पहली पार्टी बन गई थी, जिसने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। 1984 में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 400 से अधिक सीटें जीती थीं। 16 मई 2014 को हुई मतगणना के अगले दिन बीजेपी या कहें कि नरेंद्र मोदी की इस विजय को देश-विदेश के अखबारों ने अपने पहले पेज समेत अंदर के पन्नों पर भी व्यापक कवरेज दी थी।
लगभग सभी अखबार उस दिन मोदी के रंग में रंगे हुए थे। 2019 के चुनाव में क्या होगा, यह तो भविष्य ही बताएगा। फिलहाल, एक नजर डालते हैं देश-विदेश के अखबारों की उस कवरेज पर, जो उन्होंने वर्ष 2014 में बीजेपी की ‘महाविजय’ के बाद की थी।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स नरेंद्र मोदी बीजेपी मीडिया कवरेज चुनाव 2014 चुनावी जीत न्यूजपेपर कवरेज