होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / News18 Network ने मितुल संगानी को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
News18 Network ने मितुल संगानी को सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
इसके साथ ही नेटवर्क ने मुनीष अत्रे को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (Indian Languages) के पद पर नियुक्त किया है, जिसमें हिंदी के साथ रीजनल क्लस्टर्स शामिल हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘न्यूज18 नेटवर्क’ (News18 Network) ने मितुल संगानी को सीईओ (Indian Languages business) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में मितुल संगानी हिंदी के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषाओं में न्यूज18 के सभी टीवी चैनल्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके साथ ही नेटवर्क ने मुनीष अत्रे को चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (Indian Languages) के पद पर नियुक्त किया है, जिसमें हिंदी के साथ रीजनल क्लस्टर्स शामिल हैं।
बता दें कि अत्रे को देश के तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों में मीडिया सेल्स में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। अपनी इस भूमिका में वह संगानी को रिपोर्ट करेंगे।
टैग्स सीईओ न्यूज18 नेटवर्क मितुल संगानी चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मुनीष अत्रे