होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मनोहर लाल खट्टर से जुड़ी इस खबर पर ‘सबसे तेज’ साबित हुआ न्यूज18 इंडिया
मनोहर लाल खट्टर से जुड़ी इस खबर पर ‘सबसे तेज’ साबित हुआ न्यूज18 इंडिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 12 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद पर नायब सिंह सैनी की ताजपोशी भी हो गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 12 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद पर नायब सिंह सैनी की ताजपोशी भी हो गई है।
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) इस खबर को लेकर ‘सबसे तेज’ साबित हुआ है। बता दें कि चैनल ने सुबह करीब सवा नौ बजे ही यह खबर ब्रेक कर दी थी कि मनोहर लाल खट्टर आज इस्तीफा दे सकते हैं।
इस खबर में यह भी बताया गया था कि खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसके कुछ समय बाद ही यह खबर आ गई कि मनोहर लाल ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
बता दें कि ‘न्यूज18इंडिया’ में एडिटर (पॉलिटिक्स) और एंकर यतेन्द्र शर्मा ने इससे पहले सुबह करीब सात बजे ही हरियाणा में बड़े घटनाक्रम के संकेत भी दे दिए थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे ‘एक्स’ (X) पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हरियाणा में भी होगा खेला’।
हरियाणा में भी होगा खेला
— यतेन्द्र शर्मा @YatendraMedia (@YatendraMedia) March 12, 2024
टैग्स इस्तीफा न्यूज18 इंडिया मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार