होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने अपनी सेल्स लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी मजबूती
‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ ने अपनी सेल्स लीडरशिप टीम को कुछ यूं दी मजबूती
‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ एक हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन‘ के अलावा तीन रीजनल चैनल न्यूज स्टेट यूके/यूपी, न्यूज स्टेट एमपी/सीजी और न्यूज स्टेट बिहार/झारखंड का प्रसारण करता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) ने अपनी सेल्स लीडरशिप टीम को मजबूती देने के लिए कुछ नियुक्तियां की हैं। इसके तहत विवेक मक्कड़ को एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और नेटवर्क के नेशनल सेल्स हेड के तौर पर नियुक्त किया गया है, वहीं हर्ष वर्धन द्विवेदी को वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह नेटवर्क के रीजनल बिजनेस की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अपनी नियुक्ति के बारे में द्विवेदी का कहना है, ‘न्यूज नेशन नेटवर्क की उत्साही टीम में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह ब्रैंड पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित है और मैं दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’
इस बारे में ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के चीफ बिजनेस ऑफिसर भुवन भट्ट का कहना है, ‘विवेक और हर्ष के शामिल होने से टीम को और मजबूती मिलेगी। हमें पूरी उम्मीद है कि विवेक और हर्ष अपने नेतृत्व और पारस्परिक कौशल के साथ नेटवर्क को और आगे ले जाएंगे।’
गौरतलब है कि ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ एक हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन‘ के अलावा तीन रीजनल चैनल न्यूज स्टेट यूके/यूपी, न्यूज स्टेट एमपी/सीजी और न्यूज स्टेट बिहार/झारखंड का प्रसारण करता है। इसके अलावा डिजिटल में भी इसकी मजबूत मौजूदगी है। नेटवर्क रीजनल न्यूज की अपनी पेशकश के द्वारा विभिन्न राज्यों में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है।
टैग्स न्यूज नेशन सेल्स टीम भुवन भट्ट Vivek Makker विवेक मक्कड़ हर्षवर्ध न द्विवेदी