होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज नेशन नेटवर्क से जुड़े भुवन भट्ट, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज नेशन नेटवर्क से जुड़े भुवन भट्ट, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

भुवन भट्ट इससे पहले टीवी टुडे, टाइम्स ग्रुप, स्टार टीवी और एनडीटीवी में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) ने भुवन भट्ट को अपने सभी चैनल्स का चीफ बिजनेस ऑफिसर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह स्ट्रैटेजिक निर्णयों के माध्यम से नेटवर्क के विकास को गति देंगे। इसके अलावा प्रमुख हितधारकों (stakeholders) के साथ साझेदारी करेंगे और राजस्व जुटाने में तेजी लाएंगे।

भुवन भट्ट इससे पहले ‘एनडीटीवी इंडिया’ (NDTV India) में एडवर्टाइजिंग बिजनेस के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘एनडीटीवी‘को जॉइन करने से पहले भट्ट बतौर वाइस प्रेजिडेंट ‘स्टार इंडिया प्रा. लि.‘ (Star India Pvt Ltd) से जुडे हुए थे। इसके अलावा वह नेशनल सेल्स हेड के तौर पर अप्रैल 2010 से सितंबर 2011 तक ‘ईटी नाउ’ (ET Now) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

इससे पहले वह ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में दो साल से ज्यादा समय तक बतौर रीजनल हेड (North & East, Ad Sales) जुड़े रहे। इसके अलावा वह अप्रैल 2001 से दिसंबर 2007 तक सीनियर मैनेजर (Ad Sales) के तौर पर ‘टीवी टुडे’ (अब इंडिया टुडे) से भी जुड़े रहे हैं।

भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1997 में ‘सहारा टीवी’ (Sahara TV) के साथ बतौर मार्केटिंग मैनेजर की थी। वह इस ग्रुप के साथ करीब पांच साल तक जुड़े रहे थे।

अपनी नियुक्ति के बारे में भुवन भट्ट का कहना है, ‘न्यूज नेशन नेटवर्क की उत्साही टीम से जुड़कर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह ब्रैंड पहले से ही अच्छी तरह से स्थापित है और मैं दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।’

वहीं, ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुलश्रेष्ठ का कहना है, ‘हमें भुवन की क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। हम भुवन के नेतृत्व में ब्रैंड के विकास को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं।’

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ के डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ मनोज गैरोला का कहना है, ‘हम नेटवर्क के विकास के अगले चरण की शुरुआत कर रहे हैं। भुवन में शामिल होने से नेटवर्क की राजस्व क्षमता को मजबूत बढ़ावा मिलेगा।’

बता दें कि नेटवर्क वर्तमान में एक नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज नेशन’, दो क्षेत्रीय चैनल ‘न्यूज स्टेट यूपी/यूके’ और ‘न्यूज स्टेट एमपी/सीजी’ प्रसारित करता है। डिजिटल में भी इसकी मजबूत उपस्थिति है। नेटवर्क आने वाले समय में रीजनल न्यूज के साथ विभिन्न राज्यों में प्रवेश की तैयारी में है।


टैग्स एनडीटीवी न्यूज नेशन नेटवर्क न्यूज नेशन नियुक्ति जॉइनिंग भुवन भट्ट
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

20 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago